जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बृहस्पतिवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की आधिकारिक डेटशीट जारी कर दी है।  
 
बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू 10 मार्च 2026 और 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर नौ अप्रैल 2026 तक चलेंगी। परीक्षाएं सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक आयोजित की जाएंगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें  
 
सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डाॅ. संयम भारद्वाज ने कहा कि परीक्षा कार्यक्रम इस तरह से तैयार किया गया है कि विद्यार्थियों को मुख्य और वैकल्पिक विषयों की परीक्षाओं के बीच पर्याप्त तैयारी का समय मिल सके।  
 
वहीं, बोर्ड ने ये भी स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत अब विद्यार्थियों को अधिक अवसर देने के उद्देश्य से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई ने घोषणा की है कि 10वीं की बोर्ड परीक्षा अब वर्ष में दो बार आयोजित की जाएगी।  
 
विद्यार्थी चाहें तो फरवरी सत्र की परीक्षा के बाद मई में दोबारा परीक्षा देकर अपने अंक सुधार सकते हैं। सर्वोत्तम स्कोर को अंतिम माना जाएगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों का पालन अनिवार्य होगा और परीक्षा केंद्रों में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक उपकरण लाने की सख्त मनाही है।  
 
सीबीएसई के अनुसार, 204 विषयों के लिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में भारत और 26 अन्य देशों के लगभग 45 लाख छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है। लिखित परीक्षाओं के साथ-साथ, समय पर परिणाम घोषित करने के लिए प्रैक्टिकल, मूल्यांकन और रिजल्ट का काम भी किया जाएगा।  
 
बोर्ड ने बताया कि पहली बार डेटशीट परीक्षा शुरू होने से 110 दिन पहले जारी की गई है। इसके अलावा, सीबीएसई ने जेईई मेन 2026 के उम्मीदवारों से जेईई आवेदन पत्र में अपनी 11वीं कक्षा की जानकारी देने को कहा है ताकि तारीखों में टकराव न हो।  
ये है 10वीं का शेड्यूल  
| सब्जेक्ट | एग्जाम डेट |  | गणित (स्टैंडर्ड और बेसिक)  | 17 फरवरी |  | गृह विज्ञान | 18 फरवरी |  | अंग्रेजी | 21 फरवरी |  | विज्ञान | 25 फरवरी |  | कंप्यूटर | 27 फरवरी |  | संस्कृत | 28 फरवरी |  | हिंदी | 02 मार्च |  | पेंटिंग | 06 मार्च |  | सामाजिक विज्ञान | 07 मार्च |  | फ्रेंच | 10 मार्च |     
 12वीं का शेड्यूल  
| सबजेक्ट | एग्जाम डेट |  | बायोटेक्नोलॉजी | 17 फरवरी |  | शारीरिक शिक्षा | 18 फरवरी |  | भौतिकी | 20 फरवरी |  | अकाउंटेंसी | 24 फरवरी |  | ज्योग्राफी | 26 फरवरी |  | केमिस्ट्री | 28 फरवरी |  | उर्दू एवं संस्कृत | 02 मार्च |  | लीगल स्टडीज | 03 मार्च |  | मनोविज्ञान | 05 मार्च |  | गणित | 09 मार्च |  | अंग्रेजी | 12 मार्च |  | गृह विज्ञान | 14 मार्च |  | हिंदी | 16 मार्च |  | अर्थशास्त्र | 18 मार्च |  | राजनीति विज्ञान | 23 मार्च |  | कंप्यूटर | 25 मार्च |  | जीव विज्ञान | 27 मार्च |  | बिजनेस स्टडीज | 28 मार्च |  | इतिहास | 30 मार्च |  | समाज शास्त्र | 04 अप्रैल |  | डेटा साइंस | 09 अप्रैल |     
 
यह भी पढ़ें- 1 नवंबर से दिल्ली में साइबर ठगी पर तुरंत ‘e-FIR’, 1 लाख रुपये से अधिक के मामलों में तुरंत होगी कार्रवाई |