search

संभल में आतिशबाजी को लेकर दो संप्रदायों में पथराव, कई घायल; गांव में आरआरएफ और पुलिसकर्मी तैनात

cy520520 2025-10-28 19:26:36 views 1249
  



जागरण संवाददाता, संभल। दीपावली पर आतिशबाजी छोड़ने को लेकर किशोरों के बीच हुए विवाद के बाद दो संप्रदाय आमने-सामने आ गए। सोमवार रात दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ। आरोप है मुस्लिम पक्ष के लोग पड़ोस में रहने वाले ग्राम प्रधान लोकेश की छत तक आ गए। वहां से भी पत्थरबाजी की। संघर्ष में एक नाबालिग सहित कई घायल हुए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

गांव में सुरक्षा को लेकर रैपिड रिस्पांस फोर्स (आरआरएफ) जवानों के साथ पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि हिंदू पक्ष की ओर से तीन नामजद व अन्य अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर मिली है। दोनों पक्षों में बाइक निकालने का विवाद भी सामने आया है। एक पक्ष की तहरीर के साथ ही पुलिस की ओर से भी प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।  

बनियाठेर के हिंदू बहुल गांव अहमदनगर थरेसा में सोमवार रात धर्म सिंह का बेटा तनिश व अन्य किशोर गांव में आतिशबाजी छोड़ रहे थे। आरोप है कि इसी बीच सादिक, आरिफ, फहीम, मोहम्मद, आस मोहम्मद नूरल, अहसान मोहम्मद, सुलेमान आदि पहुंचे। इन्होंने आतिशबाजी छोड़ने पर आपत्ति जताते हुए अपशब्द कहे।

विरोध करने पर तनिश को बेरहमी से पीटा। आंख के पास धारदार हथियार से वार कर लहूलुहान कर दिया। जानकारी पर स्वजन व अन्य ग्रामीण पहुंच गए। उधर, दूसरे पक्ष के लोग भी आ गए। दोनों संप्रदायों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष के लोगों ने छतों से पथराव कर दिया।

दूसरी तरफ से भी पत्थरबाजी शुरू हो गई। इसमें कई लोग घायल हो गए। अफरा-तफरी के बीच अन्य लोगों ने खुद को घरों में बंद कर बचाया। गांव में तनाव को देखते हुए अधिकारियों ने सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मियों के साथ आरआरएफ भी तैनात कर दी। हिंदू पक्ष के लोगों ने ग्राम प्रधान की छत से पथराव का आरोप लगाया है। घटना के बाद दोनों पक्षों के कई लोग फरार हैं।  

पटाखे छुड़ा रहे युवकों पर मुस्लिमों ने किया हमला, आठ गिरफ्तार

शामली: पटाखे छोड़ने का विरोध करते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने माहौल खराब करने का प्रयास किया। मुस्लिम पक्ष के लोगों ने दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज कर आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

फरार मुख्य आरोपित मनव्वर की तलाश की जा रही है। गढ़ीपुख्ता थानाक्षेत्र के गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां में सोमवार रात दीपावली पर कुछ युवक पटाखे छोड़ रहे थे। आरोप है कि इस दौरान दूसरे गांव का मनव्वर जंग वहां पहुंचा और पटाखे छोड़ रहे युवकों को धमकाते हुए गाली-गलौज कर दी।

आरोप है कि मनव्वर ने फोन कर अपने अन्य साथियों को बुला लिया। इसके बाद आरोपितों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें अंकुर व अरविंद घायल हो गए। घायल अंकुर के पिता विनोद ने आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725