search

दो महिला व्यापारियों ने फर्जी फर्म बनाकर 2.56 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की, लखनऊ में मुकदमा दर्ज

Chikheang 2025-11-4 13:07:38 views 1236
  



जागरण संवाददाता, लखनऊ। दो महिला व्यापारियों के नाम पर फर्जी फर्म बनाकर 2.56 करोड़ रुपये का टैक्स चोरी का मामला सामने आया है। निरीक्षण के दौरान फर्जी पाए जाने पर सहायक आयुक्त खंड-3 राज्य कर संतोष कुमार सिंह ने चौक थाने में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

संतोष कुमार के मुताबिक कुछ समय पहले संगीता मुदंरा और गीता ओरान ने साझेदारी में गोरूपन इंटरप्राइजेज नाम से फर्म खोली थी। जीएसटी विभाग में पंजीकरण के समय दोनों व्यापारियों ने दस्तावेजों में फर्म का पता चौक में खुनखुन जी रोड पर दर्शाया था। सहायक आयुक्त ने बताया कि जब उनकी फर्म का निरीक्षण किया तो वह अस्तित्वहीन मिली।

पंजीकरण के समय आरोपितों ने जो मोबाइल नंबर अंकित कराया था वह भी काम नहीं कर रहा था। सहायक आयुक्त ने बताया कि आरोपितों ने बोगस फर्म बनाकर 2.56 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की है। मामले की जांच पूरी होने पर उन्होंने चौक पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953