search

बिहार के अररिया में बड़ा हादसा... पानी में डूबने से 3 लड़कियों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

deltin33 2025-10-28 19:20:24 views 1243
  

Bihar Breaking News: बिहार के अररिया में नदी में डूबने से 3 लड़कियों की मौत हो गई।



जागरण संवाददाता, अररिया। Bihar Breaking News बिहार के अररिया में बड़े हादसे की खबर है। यहां नदी में डूबने से एक साथ 3 लड़कियों की मौत हो गई। मामला जोकीहाट थाना क्षेत्र का है। जहां सोमवार को दोपहर बाद तारण पुल से उत्तर नदी में नहाने के क्रम में 3 बच्ची डूब गई। मरने वालों में रिहाना, उम्र 9 वर्ष, पिता इस्लाम, खुशनुमा उम्र 8 वर्ष पिता मंजर और शायक उम्र 13 वर्ष पिता रकीब शामिल हैं। काल के गाल में समाई तीनों बच्चियां तारण वार्ड नंबर 13 की निवासी थीं। तीनों की एकसाथ डूबने से मौत हो गई है। सभी मृत बच्चियों का शव देर शाम को एसडीआरएफ की मदद से खोज निकाला गया। सभी शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया है। इन लड़कियों के घर में कोहराम मचा है। गांव में मातम पसरा है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : दूसरे चरण के लिए नामांकन खत्म

इधर, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अररिया जिले की छह विधानसभा सीटों के लिए दूसरे चरण का नामांकन कार्य सोमवार, 20 अक्टूबर को संपन्न हो गया। पर्चा भरने के अंतिम दिन कई राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन प्रपत्र दाखिल किया। अंतिम दिन काफी संख्या में प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया।

बिहार चुनाव 2025 : अररिया की 6 सीटों पर कुल 95 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

जिला निर्वाचन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अररिया जिले के सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन प्रक्रिया 13 अक्टूबर से शुरू होकर 20 अक्टूबर तक चली। नामांकन की समाप्ति के उपरांत नरपतगंज से 28 उम्मीदवार, रानीगंज से 12 प्रत्याशी, फारबिसगंज से 13 उम्मीदवार, अररिया से 20 प्रत्याशी, जोकीहाट से 12 उम्मीदवार तथा सिकटी विधानसभा क्षेत्र से 10 अभ्यर्थियों द्वारा बिहार चुनाव 2025 के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया गया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521