search

दिल्ली में धार्मिक स्थल में दीया जलाने पर विवाद, जानिए क्या है असली सच

cy520520 2025-10-28 19:20:23 views 901
  



जागरण संवाददाता,नई दिल्ली। निजामुद्दीन दरगाह में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) के पदाधिकारियों द्वारा दीया जलाने के आयोजन का विरोध हुआ है। दरगाह कमेटी के सचिव कासिफ निजामी ने विरोध करते हुए कहा कि दरगाह के पदाधिकारियों से उस आयोजन के लिए अनुमति नहीं ली गई थी। साथ ही एमआरएम, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ा हुआ संगठन है। दरगाह, राजनीतिक आयोजनों के लिए नहीं है। इसलिए उसके पदाधिकारियों द्वारा दीये जलाने का विरोध किया गया।

उधर, एमआरएम के प्रवक्ता शाहिद सईद ने ने निजामुद्दीन दरगाह में विरोध से इन्कार किया है। उन्होंने कहा कि शनिवार रात्रि एमआरएम के पदाधिकारी दरगाह में 90 मिनट तक रहे। दरगाह के अध्यक्ष अफसर निजामी के नेतृत्व में एमआरएम के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार ने औलिया की दरगाह पर चादरपोशी की और देश-दुनिया में शांति के लिए दुआ की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसके बाद, दीपक जलाकर दरगाह से शांति का संदेश दिया गया। इस मौके पर कव्वाली का भी आयोजन हुआ। दरगाह के लोगों तथा श्रद्धालुओं की भागीदारी से आयोजन उत्साह व शांति के माहौल में संपन्न हुआ।

अफसर निजामी ने विरोध को राजनीतिक बताते हुए कहा कि विरोध करने वाले कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए लोग हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737