search

छठ महापर्व की तैयारी शुरू, पटना में गंगा घाटों पर बन रहे अस्थायी तालाब

LHC0088 2025-10-28 19:19:28 views 1250
  

बांसघाट समेत कई खतरनाक घाटों पर बनेंगे छठ के लिए अस्थायी तालाब। फोटो जागरण



जागरण संवाददाता, पटना। छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन ने गंगा के कुछ प्रमुख घाटों पर अस्थायी तालाब (कृत्रिम जलकुंड) बनाने का निर्णय लिया है।

बांसघाट समेत कई जगह इन तालाबों के निर्माण का कार्य शुरू करा दिया है। जेसीबी से घाटों के पास सुरक्षित स्थान पर इनका निर्माण कराया जा रहा है। तालाबों का निर्माण उन घाटों पर किया जा रहा है जहां गंगा का जलस्तर अधिक है या तेजब बहाव व कटाव जारी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रविवार को जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम व नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर इसकी जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जो घाट खतरनाक या अति जोखिम वाले हैं वहां छठ व्रतियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अस्थायी तालाबों का निर्माण शीघ्र कराया जाए।

इन तालाबों में व्रतियों को पूरी सुविधा के साथ सूर्य को अर्घ्य देने की उत्कृष्ट व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इन तालाबों के पास स्वच्छ पेयजल, महिला व पुरुषों के लिए अलग चेंजिंग रूम, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, शौचालय व यूरिनल, सुरक्षा के लिए वाच टावर व सीसीटीवी कैमरे जैसी सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बताते चलें कि गंगा घाटों पर भीड़ अत्यधिक बढ़ जाती है। कई घाटों पर पानी की गहराई व तेज बहाव व कटाव के कारण डूबने की घटनाएं सामने आती हैं।
डीएम ने सभी 21 सेक्टर पदाधिकारियों से ली अद्यतन जानकारी

डॉ. त्यागराजन एसएम ने कहा है कि छठ महापर्व पर उत्कृष्ट भीड़-प्रबंधन, सुदृढ़ सुरक्षा-व्यवस्था एवं सुचारू यातायात-प्रबंधन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी सेक्टर पदाधिकारियों से इसके प्रति सजग, सक्रिय एवं तत्पर रहने काे कहा है। उन्होंने छठ महापर्व आयोजन की तैयारियों की एजेंडावार समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंताओं को त्वरित गति से घाटों पर नियंत्रण कक्ष, वाच टावर, चेंजिंग रूम एवं यात्री शेड की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पीएचईडी के कार्यपालक अभियंता को शौचालय, चापाकल एवं यूरिनल की व्यवस्था करने काे कहा गया। सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने घाटों एवं अप्रोच रोड का पैदल चल कर निरीक्षण करते हुए सभी व्यवस्था सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने छठ महापर्व के आयोजन हेतु उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय छठ पर्व कोषांग का भी गठन किया है। यह कोषांग छठव्रतियों की सुविधा हेतु घाटों-पहुंच पथों पर की जाने वाली आवश्यक तैयारियों से सम्बद्ध विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए अपेक्षित कार्यों को समय पर सम्पन्न कराएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर साईनेज लगा रहेगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138