search

यूपी के ये तीन डॉक्‍टर होंगे बर्खास्‍त, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कार्रवाई के दिए निर्देश

deltin33 2025-10-28 18:42:35 views 1259
  



-वाराणसी के कबीर चौरा चिकित्सालय की प्रमुख अधीक्षिका पर होगी विभागीय कार्रवाई  

-उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य को कार्रवाई के दिए निर्देश




यूपी के ये तीन डॉक्‍टर होंगे बर्खास्‍त, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कार्रवाई के दिए निर्देश




राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लगातार गैरहाजिर तीन डॉक्टरों को बर्खास्त करने के आदेश अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित घोष को दिए हैं। आगरा के शमशाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में तैनात डॉ. वंदना जैन, श्रावस्ती संयुक्त जिला चिकित्सालय में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विपुल अग्रवाल, बाराबंकी के जाटा बरौली सीएचसी के डॉ. देवव्रत लगातार गैरहाजिर चल रहे थे। इसके अलावा छह अन्य डाक्टरों पर भी विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

वाराणसी कबीर चौरा जिला महिला चिकित्सालय में 18 अगस्त को गर्भवती रिजवाना को शाम की ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स प्रीतम सिंह ने बिना चिकित्सीय जांच के रेफर कर दिया था। गर्भवती के लिए एंबुलेंस और स्ट्रेचर की व्यवस्था भी नहीं की गई थी। जिससे रिजवाना का प्रसव अस्पताल परिसर में ही हो गया और उसकी जिंदगी संकट में पड़ गई। उप मुख्यमंत्री ने जांच के बाद स्टाफ नर्स प्रीतम सिंह को आरोप पत्र देकर निलंबित करने के आदेश दिए हैं।

महिला चिकित्साधिकारी डॉ. सुमिता गुप्ता पर कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही पर विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।डॉक्टर व कर्मचारियों पर प्रभावी नियंत्रण न रखने, ड्यूटी चार्ट, राउंड की व्यवस्था, रोगियों के बेड हेड टिकट पर जांचों को नियमित दर्ज न करने, चिकित्सालय का स्वयं नियमित निरीक्षण न करने के लिए प्रमुख अधीक्षिका डॉ नीना वर्मा के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।  

मिर्जापुर विंध्याचल मंडल के अपर आयुक्त (प्रशासन) डा. विश्राम सिंह की पत्नी रमा यादव के इलाज में लापरवाही बरतने पर डॉ पंकज पांडेय, डॉ विनय कुमार, डॉ सुनील सिंह, डॉ तरुण सिंह के खिलाफ विभागीय और सेवानिवृत्त हो चुकी स्टाफ नर्स सुषमा पांडेय के खिलाफ कार्रवाई के आदेश डिप्टी सीएम ने दिए हैं।

चिकित्साधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने समय पर मरीज की ईसीजी नहीं कराई थी। डॉ. विनय, डॉ. सुनील सिंह, डॉ. तरुण वर्तमान में मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) सोनभद्र के अधीन तैनात हैं। डॉ पंकज पांडेय वर्तमान में स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय मीरजापुर के पल्मोनरी विभाग में सहायक आचार्य के पद पर कार्य कर रहे हैं। अयोध्या के कुमारगंज में स्थित 100 बेड संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों को बाहर की दवा लिखने व प्राइवेट प्रैक्टिस करने के मामले में उप मुख्यमंत्री ने महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. शीला वर्मा और फिजीशियन डॉ. अरविंद मौर्या के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के आदेश अपर मुख्य सचिव को दिए हैं।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521