search

चंडीगढ़ बनेगा देश का प्रमुख अर्बन टूरिज्म डेस्टिनेशन, 100 करोड़ का मास्टर प्लान तैयार, पर्यटन स्थलों पर बढ़ाई जाएंगी सुविधाएं, जानें प्रशासन की तैयारी

deltin33 2025-10-28 18:31:31 views 1243
  

चंडीगढ़ में रॉक गार्डन, सुखना लेक और रोज गार्डन समेत कई प्रमुख पर्यटन स्थल हैं।



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल को अब देश के प्रमुख अर्बन टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए मास्टर प्लान तैयार हो चुका है, जिमसें कई बड़े प्रोजेक्टर हैं। पर्यटन स्थलों में सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तो टूरिस्ट्स की संख्या भी बढ़ेगी। उदयपुर में चल रही केंद्र सरकार की ओर से आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पर्यटन बैठक में चंडीगढ़ प्रशासन अपने पहले 100 करोड़ के टूरिज्म मास्टर प्लान की प्रेजेंटेशन पेश करेगा। इस बैठक में भाग लेने के लिए पर्यटन सचिव मंदीप बराड़ सहित प्रशासन के अधिकारी पहुंचे हुए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मास्टर प्लान में शहर के हेरिटेज कैरेक्टर और यूनिक आईडेंटिटी को केंद्र में रखते हुए कई बड़े प्रोजेक्ट प्रस्तावित किए गए हैं। प्रशासन के अनुसार शहर में पर्यटन स्थलों में सुविधा बढ़ाई जाएगी, ताकि शहर का पर्यटन बढ़ सके। केंद्र सरकार के कंसल्टेंट्स की मदद से तैयार किए गए इस मास्टरप्लान का उद्देश्य चंडीगढ़ को देश के प्रमुख अर्बन टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करना है। उम्मीद है कि प्रेजेंटेशन के बाद इन प्रोजेक्ट्स के लिए केंद्र सरकार से फंडिंग को मंजूरी मिल सकती है।
मास्टरप्लान के तहत प्रमुख प्रोजेक्ट

सारंगपुर कन्सर्ट-कम-एग्जीबिशन सेंटर : 25 एकड़ जमीन पर बनने वाले इस आधुनिक सेंटर पर करीब 40 करोड़ रुपये का खर्च अनुमानित है।

ली कार्बूजिए सेंटर, सेक्टर-19 : यहां एक फुली डिजिटल म्यूजियम विकसित किया जाएगा, जिसके लिए 20 करोड़ रुपये की जरूरत है।
म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी, सेक्टर-10 : परिसर में एक नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम बनाने का प्रस्ताव है, जिस पर करीब 35 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
राक गार्डन और प्रमुख पार्कों का अपग्रेडेशन : शहर के अन्य पर्यटक स्थलों और पार्कों में टूरिज्म सुविधाओं को बढ़ाने के लिए भी करोड़ों रुपये के प्रावधान किए गए हैं।
छह माह में आए 6 लाख पर्यटक : शहर में पर्यटकों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। इस साल पहले छह महीने में ही 5.97 लाख पर्यटक आ चुके हैं। शहर के प्रमुख पर्यटक स्थल सुखना लेक, राॅक गार्डन, रोज गार्डन और बर्ड पार्क हैं। बर्ड पार्क में अब तक कुल 16 लाख पर्यटक आ चुके हैं। पर्यटन विभाग ने पर्यटकों और लोगों की सुविधा के लिए चंडीगढ़ टूरिज्म नामक मोबाइल एप बनाया है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521