search

मौनी अमावस्या पर संगम में आस्था का सैलाब! आधी रात से स्नान, प्रशासन की व्यवस्था से खुश श्रद्धालु

LHC0088 2026-1-18 05:56:33 views 901
  



डिजिटल डेस्क, प्रयागराज/नई दिल्ली। माघ मेला-2026 के सबसे महत्वपूर्ण और पावन स्नान पर्व \“मौनी अमावस्या\“ पर प्रयागराज संगम तट पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। करोड़ों श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगा रहे हैं।

श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं। वहीं संगम आने वाले यात्री रेलवे और मेला प्रशासन की व्यवस्थाओं से काफी गदगद नजर आ रहे हैं।

एक श्रद्धालु ने कहा, \“सौभाग्य की बात है कि आज इस धरा पर गंगा स्नान करने का मौका मिला है। यहां की व्यवस्था बहुत अच्छी है। प्रशासन ने बहुत ही बढ़िया इंतजाम किया है।\“


#WATCH | Prayagraj, UP | A devotee says, “I am feeling very good after taking a holy dip on the occasion of Mauni Amavasya...The arrangements here are very good...“ https://t.co/jjemziY4c2 pic.twitter.com/hBdwW4XMYW — ANI (@ANI) January 17, 2026


एक अन्य श्रद्धालु ने कहा \“माघ मेला 2026 के लिए प्रशासन ने बहुत अच्छा इंतजाम किया है। सुरक्षा की अच्छी व्यवस्था है।\“

  

यह भी पढ़ें- मौनी अमावस्या पर ATS के हवाले प्रयागराज संगम, चार ए़डीएम मोर्चे पर तैनात, चहुंओर सुरक्षा घेरा मजबूत


#WATCH प्रयागराज, यूपी | मौनी अमावस्या के मौके पर संगम घाट पर स्नान करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। pic.twitter.com/s3PTqsiQPq — ANI_HindiNews (@AHindinews) January 18, 2026

सुरक्षा का त्रि-स्तरीय घेरा

बता दें कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मेला प्रशासन और उत्तर प्रदेश पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया है।

मौनी अमावस्या के विशेष अवसर पर 900 अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। इन जवानों में यूपी पुलिस के साथ-साथ ATS (एंटी टेररिस्ट स्क्वाड), पीएसी और जल पुलिस की टीमें शामिल हैं।

पूरे मेला क्षेत्र और संगम के घाटों की निगरानी ड्रोन कैमरों और ऊंचे वॉच टावरों से की जा रही है, ताकि भीड़ के दबाव और संदिग्ध गतिविधियों पर पल-पल नजर रखी जा सके।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166575