search

रामनगरी में खुलेगा नया पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, ढाई हेक्टेयर भूमि प्रस्तावित

cy520520 2025-10-28 18:19:13 views 1248
  



जागरण संवाददाता, अयोध्या। नये पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय का निर्माण चांदपुर हरवंश स्थित शिक्षा विभाग की भूमि पर होगा। भूमि की उपलब्ध्ता न होने से कई वर्षों से यह परियोजना जमीन पर नहीं उतर सकी। अब जाकर इसके निर्माण के लिए करीब ढाई हेक्टेयर भूमि प्रस्तावित की गई है। यह जिले का दूसरा पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय होगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पहला पीएमश्री विद्यालय छावनी क्षेत्र में है। प्रस्तावित शिक्षा विभाग की भूमि शारदा सहायक नहर तक है। यह नवोदय विद्यालय से चंद कदम दूर क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान परिसर की तरफ है। इसी के पास से मलिकपुर गांव जाने के लिए सड़क है जो अब नगर निगम में है। जिस भूमि को प्रस्तावित किया गया है, उस पर यूकेलिप्टस के 25 वृक्ष 15 वर्ष,आम के 11 पेड़ 10 से 15 वर्ष,जामुन के छह 15 वर्ष, महुआ के तीन पेड़ दस वर्ष आयु के स्थित हैं।

प्रस्तावित भूमि पर ही 12 पुराने जर्जर कमरे हैं जिनका मूल्यांकन लोक निर्माण विभाग से कराने का निर्देश दिया गया है। मुख्य राजस्व अधिकारी डा. गजेंद्र कुमार के अनुसार केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि प्रस्तावित की गयी है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य आरसी पांडेय के अनुसार जिला प्रशासन से पत्राचार चल रहा है। केंद्रीय विद्यालय संगठन की उपायुक्त सोना सेठ के पत्र के बाद प्रस्तावित भूमि पर स्थित वृक्षों व जर्जर भवनों के मूल्यांकन व उन्हें हटवाने के बाद निर्माण के लिए भूमि सौंप दी जाएगी। सौंपे जाने के बाद केंद्रीय विद्यालय संगठन (मुख्यालय) नई दिल्ली को आगे की कार्रवाई को भेजा जा सके।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737