cy520520 • 2025-10-9 01:06:33 • views 674
पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने गायक जवांदा को श्रद्धांजलि दी (फोटो: जागरण)
जागरण संवाददाता, होशियारपुर। पंजाब के प्रसिद्ध गायक और गीतकार राजवीर जवांदा का एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद लंबे इलाज के दौरान एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। इस दुखद समाचार से पूरे पंजाब और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
उनकी असमय मृत्यु से जो क्षति हुई है, उसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता। इस मौके पर पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि राजवीर जवांदा जैसे प्रतिभाशाली कलाकार का जाना पूरे पंजाब के लिए एक बड़ी क्षति है। इस दुख की घड़ी में पूरा पंजाब उनके परिवार के साथ खड़ा है।
उन्होंने एक भावुक स्मृति साझा करते हुए कहा कि जब राजवीर जवांदा पीआरटीसी जहांखेलां से ट्रेनिंग ले रहे थे, उस समय उनकी पासिंग आउट परेड में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्य अतिथि के रूप में आना था, परंतु किसी कारणवश वे नहीं आ सके।
उन्हें बतौर मुख्य अतिथि उस कार्यक्रम में जाने का अवसर मिला। उस दिन स्टेज पर राजवीर जवांदा की परफॉर्मेंस देखकर हर कोई दंग रह गया था। उनकी आवाज़ में एक अलग ही जादू था एक ऐसा जादू जो सीधे दिल को छू जाता था। मैं स्वयं उनकी कला और समर्पण से अत्यंत प्रभावित हुआ था अरोड़ा ने कहा। |
|