search

अमेरिका के बाद ईयू ने भी बढ़ाए रूस पर प्रतिबंध, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल हुआ महंगा

cy520520 2025-10-24 04:37:17 views 1274
  

अमेरिका के बाद ईयू ने भी बढ़ाए रूस पर प्रतिबंध (फोटो- रॉयटर)



एपी, ब्रसेल्स। रूस पर और कड़े प्रतिबंधों के लिए अमेरिका से मांग कर रहे यूरोप ने गुरुवार को रूसी तेल कंपनियों पर अमेरिकी प्रतिबंधों की घोषणा होते ही यूरोपीय संघ ने रूस पर प्रतिबंध बढ़ा दिए।
रूस ने कहा, पश्चिमी देशों के निर्णय का खास असर नहीं होगा

प्रतिक्रिया में रूस ने पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों को खारिज करते हुए कहा कि इनसे उसके तेल कारोबार पर खास असर नहीं पड़ेगा। अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) ने यूक्रेन पर हमले बंद करने के लिए दबाव बढ़ाने की नीयत से रूस पर प्रतिबंध लगाए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिमी देशों का मानना है कि तेल कारोबार से होने वाली आय से रूस को यूक्रेन युद्ध जारी रखने में मदद मिल रही है। पश्चिमी देशों का मानना है कि रूस की अर्थव्यवस्था को कमजोर करके रूस को यूक्रेन की जीती हुई जमीन छोड़ने और युद्ध रोकने के लिए विवश किया जा सकेगा।
जेलेंस्की ने ताजा प्रतिबंधों का स्वागत किया है

अमेरिका और यूरोप के ताजा प्रतिबंधों को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की कूटनीतिक जीत माना जा रहा है, वह महीनों से रूस पर प्रतिबंधों को बढ़ाए जाने की मांग कर रहे थे। जेलेंस्की ने ताजा प्रतिबंधों का स्वागत किया है।

उल्लेखनीय है किपिछले हफ्ते ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो घंटे तक रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर बात की थी और हंगरी में जल्द मुलाकात होने की घोषणा की थी। ट्रंप ने यूक्रेन से हारी हुई जमीन को भूल जाने की बात कही थी लेकिन चंद रोज बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति का रुख बदल गया।

ताजा प्रतिबंध तब लगाए गए हैं जब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के करीब चार वर्षों से चल रहे युद्ध को रुकवाने के महीनों के प्रयास सफल नहीं हुए हैं और यूरोपीय देशों को रूसी हमले का भय सता रहा है। यूरोपीय संघ ने रूस के तेल और गैस पर प्रतिबंधों को बढ़ाया है।
557 टैंकरों पर ईयू का प्रतिबंध लग चुका है

उन्होंने तरल प्राकृतिक गैस के आयात पर प्रतिबंधों को बढ़ाते हुए कारोबार में जुटे 100 नए टैंकरों पर प्रतिबंध लगाया है। इस प्रकार से रूसी तेल-गैस कारोबार से जुड़े कुल 557 टैंकरों पर ईयू का प्रतिबंध लग चुका है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल हुआ महंगा

रूस कारोबार में लेन-देन के लिए जिस क्रिप्टो करेंसी का इस्तेमाल कर रहा है, ताजा प्रतिबंधों में उसे भी निशाने पर लिया गया है। रूस पर लगे ताजा प्रतिबंधों के बाद गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल दो डॉलर प्रति बैरल तक महंगा हो गया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737