पुलिस मामले की जांच कर रही है। Concept Photo
संवाद सूत्र, जागरण लक्सर। कुछ लोगों ने एक व्यक्ति पर घर में घुसकर हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति और उसका साथी घायल हो गए। पुलिस ने पांच आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
लक्सर के वार्ड आठ संतनगर कालोनी निवासी अजीत कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 अगस्त को उसका परिचित अमित राय उससे मिलने उसके घर आया था। वह दोनों उसके घर में बैठकर बात कर रहे थे। तभी आरोपित अरुण तिवारी, उसके दोनों बेटे अभिषेक तिवारी और अमन तिवारी और संजय प्रसाद, राजेश प्रसाद निवासी संतनगर कालोनी लाठी डंडे और सरियों से लैस होकर घर में घुस आए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
आरोपितों ने उसके और उसके साथी अमित पर हमला कर मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। आसपास के लोगों के आने पर वह जान से मारने की धमकी देकर चले गए। तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। |