search

Meerut Diversion: मेरठ में भैयादूज को लेकर यातायात में बदलाव, इन रास्तों पर नहीं जा सकेंगे वाहन

Chikheang 2025-10-22 23:07:43 views 1291
  



जागरण संवाददाता, मेरठ। भैयादूज को लेकर पुलिस ने शहर आैर हाईवे पर लगने वाले जाम से निजात के लिए यातायात में कुछ बदलाव किया है। दिल्ली देहरादून हाईवे पर अतिरिक्त पुलिस बल लगा दिया है। गतवर्ष को देखते हुए हाईवे और शहर के अंदर जाम वाले सभी प्वाइंटों को पुलिस ने चिन्हित कर लिया है। वहां पर यातायात के अलावा थाना पुलिस को भी लगाया जाएगा। सर्किल के आफिसर और थाना प्रभारी भी यातायात व्यवस्था पर ध्यान देंगे। सीसीटीवी कैमरों का भी यातायात व्यवस्था में प्रयोग किया जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ये किया यातायात बदलाव

-यातायात पुलिस ने कमिश्नरी आवास चौराहा (साकेत चौराहा) से माल रोड की तरफ किसी भी प्रकार के वाहन नहीं जा सकेगे। ये सभी वाहन कमिश्नरी आवास चौराहा से बैजल भवन चौराहा से सीधे लालकुर्ती बाजार से होते हुए जीरोमाईल चौराहा की ओर जा सकेंगे।

- माल रोड पर केवल टैंक चौराहा से कमिश्नरी आवास चौराहा (साकेत चौराहा) की ओर वाहन जा सकेगे।

-जीरोमाईल चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन लालकुर्ती बाजार होते हुए कमिश्नरी आवास चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। ये सभी वाहन जीरोमाईल चौराहा से माल रोड से होते हुए कमिश्नरी आवास चौराहा की ओर जा सकेंगे।

-मवाना की ओर से आने वाले सभी प्रकार के वाहन गंगानगर नाले से होमगार्ड चौराहा से दाहिने होकर मॉल रोड से इंडियन बैंक कट से एमईएस कट से टैक चौराहे की ओर जा सकेगे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953