search

मैट पर उतरीं शेरनियां, नाकआउट मुकाबलों में दिखा खिलाड़ियों का जोश

cy520520 2025-10-22 23:07:43 views 1124
  

डीबीएमएस में खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय लेतीं अधिकारी।



जासं, जमशेदपुर : डीबीएमएस कदमा में बुधवार को जोगा अंतर स्कूल कबड्डी चैंपियनशिप का रोमांचक आगाज हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन सीनियर और जूनियर बालिका वर्ग के नाकआउट मुकाबले खेले गए, जिसमें कई टीमों ने शानदार जीत के साथ अगले दौर में जगह बनाई, तो कई का सफर पहले ही दिन समाप्त हो गया। मैट पर खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त दांव-पेंच और संघर्ष देखने को मिला।
जूनियर बालिका वर्ग में बेल्डीह चर्च स्कूल ने सीपीएस आदित्यपुर को, जुस्को स्कूल कदमा ने डीपीएस साकची को, एआइडब्ल्यूसी ने बारीडीह हाई स्कूल को और आरकेएमईएस ने डीएवी बिष्टुपुर को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। हालांकि, जुस्को स्कूल कदमा अपने दूसरे मुकाबले में ब्लू बेल्स के हाथों हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई। अन्य मैचों में एमएनपीएस ने केपीएस मानगो को और एआइडब्ल्यूसी ने अपने दूसरे मैच में जुस्को स्कूल साउथ पार्क को मात दी।
सीनियर बालिका वर्ग में केपीएस गम्हरिया ने एआइडब्ल्यूसी को, बेल्डीह चर्च ने डीएवी बिष्टुपुर को और आरकेएमईएस ने केपीएस कदमा को हराकर शानदार जीत दर्ज की। वहीं, डीएवी एनआइटी ने एनएमएल केपीएस को, केपीएस मानगो ने जेपीएस को और एसडीएसएम ने विकास विद्यालय को पराजित कर प्रतियोगिता में अपनी चुनौती पेश की। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737