search

हिमाचल में भाई दूज पर HRTC बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगी महिलाएं, किराये पर विवाद को देखते हुए निगम ने स्पष्ट की स्थिति

LHC0088 2025-10-22 22:07:00 views 1277
  

हिमाचल प्रदेश में भाई दूज पर एचआरटीसी बसों में महिलाएं फ्री यात्रा कर सकेंगी। जागरण आर्काइव  



राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में भाई दूज पर महिलाओं को एचआरटीसी बसों में निश्शुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। निगम प्रबंधन कार्यालय की ओर से चालकों व परिचालकों को आदेश जारी किए गए हैं कि रक्षा बंधन पर हर स्टॉपेज पर महिलाओं को बस रोकी जाए। ऐसा नहीं करने पर चालक या परिचालक की यदि शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।   विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
सूर्य अस्त के बाद देना होगा आधा किराया

बसों में सूर्य उदय से सूर्य अस्त तक महिलाओं को बसों में निश्शुल्क यात्रा की सुविधा रहेगी। बसों में सूरज ढलने के बाद निगम की बसों में महिलाओं से पहले की तरह आधा किराया लिया जाएगा। एचआरटीसी की बसों में महिलाओं को किराये में 50 प्रतिशत की छूट दी जाती है।
विवाद को टालने के लिए निगम ने पहले ही स्पष्ट की स्थिति

भाई दूज पर कई बार प्रदेश से बाहरी राज्यों जैसे चंडीगढ़ व दिल्ली जाने वाली महिलाओं का किराये को लेकर विवाद हो जाता है। निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि यह सुविधा केवल हिमाचल की सीमा तक सूर्य उदय से सूर्यास्त तक मिलेगी।
भाई दूज पर हमीरपुर में सारा दिन रहेगी निश्शुल्क सफर की सुविधा

वहीं, हमीरपुर जिले में भाई दूज पर महिलाओं के लिए लोकल एचआरटीसी बसों में पूरे दिन निश्शुल्क सफर की सुविधा उपलब्ध रहेगी। यह सेवा सूरज उदय से लेकर सूर्यास्त तक चलेगी, जिससे सभी महिलाएं इसका लाभ उठा सकेंगी। इस पहल का उद्देश्य त्योहार के दौरान महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन में सुविधा और सुरक्षा प्रदान करना है। निश्शुल्क सेवा के दौरान किसी भी महिला यात्री से किराया नहीं लिया जाएगा, जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी और यात्रा का अनुभव सुरक्षित होगा।  
सुविधा का पूरा ध्यान रखने का निर्देश

मंडलीय प्रबंधक राजकुमार पाठक ने बताया कि सभी चालक और स्टाफ को महिला यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: हिमाचल के 100 CBSE स्कूलों में नहीं लगेगी फीस, किताबें भी निश्शुल्क देने की तैयारी; SOP को कैबिनेट देगी मंजूरी



यह भी पढ़ें: हिमाचल में गजब! PM आवास योजना में 1633 मकानों के लिए आ गए एक लाख आवेदन, गत वर्ष नहीं मिले थे पूरे आवेदक; आखिर क्या है वजह?
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138