search

लखनऊ में फंदे पर लटका मिला सीमेंट कारोबारी की पत्नी का शव, पति, सास-ससुर और ननद पर दहेज हत्‍या का मुकदमा दर्ज

deltin33 2025-10-22 22:06:59 views 1272
  



जागरण संवाददाता, लखनऊ। कृष्णा नगर की एलडीए कालोनी में 27 वर्षीय विवाहिता निकिता महाना का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उनके मकान में पंखे से लटका मिला। मामले में निकिता के परिवारजन ने दहेज हत्या के आरोप लगाते हुए सीमेंट कारोबारी पति पार्थ महाना, सास-ससुर और ननद के खिलाफ कृष्णा नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। विसरा सुरक्षित किया गया है।

दिल्ली के मालवीय नगर निवासी राजेश महाना ने बताया कि तीन वर्ष पहले उन्होंने बेटी निकिता की शादी कानपुर के जार्ज टाउन डिफेंस कालोनी निवासी पार्थ महाना से की थी। पार्थ सीमेंट कारोबारी हैं और वर्तमान में कृष्णा नगर की एलडीए कालोनी में रहते हैं। राजेश के मुताबिक इंटरनेट के माध्यम से दोनों परिवारों की सहमति के बाद रिश्ता तय हुआ था। उन्होंने शादी में 15 लाख रुपये के गहने दिए और लगभग 25 लाख रुपये की शादी की थी। 19 अक्टूबर की तड़के पार्थ ने फोन कर बताया कि निकिता की तबीयत खराब है और उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस पर निकिता की मां हवाई जहाज से लखनऊ पहुंची तो निकिता का शव अपोलो अस्पताल में मिला। आरोप है कि उस वक्त ससुराल का कोई सदस्य अस्पताल में मौजूद नहीं था। निकिता के शरीर पर चोटों के निशान भी थे। कुछ देर बाद निकिता के पिता राजेश व अन्य परिवारजन भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कृष्णा नगर पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

पिता राजेश ने दामाद पार्थ, उसकी बहन, पिता और मां के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट समेत अन्य आरोप लगाए हैं। पुलिस उपायुक्त दक्षिण निपुण अग्रवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पति पार्थ को गिरफ्तार किया गया है। छानबीन की जा रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521