search

रिंकू सिंह ने इस जगह पहुंचकर मनाई दीवाली, युवाओं के साथ जमकर की आतिशबाजी

Chikheang 2025-10-22 16:06:45 views 1238
  



जागरण संवाददाता, अलीगढ़। रणजी ट्राफी में धुआंधार 165 रन की नाबाद पारी खेलकर परिवार व प्रशंसकों को पहले ही दीपावली की सौगात दे चुके रिंकू सिंह ने सोमवार को दीप पर्व अपने परिवार के साथ हर्ष व उल्लास से मनाया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्रशंसकों के लिए इंटरनेट मीडिया पर तस्वीर के साथ खुशी साझा की। इस तस्वीर को देख प्रशंसक काफी प्रसन्न नजर आए।
कानपुर में रणजी खेल रहे रिंकू सिंह दीपावली पर अपने परिवार व दोस्तों के बीच थे।
दीपावली पर की विशेष पूजा

रंग-बिरंगी रोशनी से नहाए ओजोन सिटी स्थित आवास पर पिता खानचंद, मां बीना देवी, अन्य भाई-बहन व स्वजन के साथ दीपावली की विशेष पूजा की। सभी ने प्रांगण में आतिशबाजी का लुत्फ भी उठाया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। रिंकू सिंह ने माता-पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। सभी के चेहरे पर खुशी नजर आई।

मंगलवार को बरला के गांव दिलालपुर स्थित अपनी ननिहाल पहुंचकर युवाओं को चौंका दिया। उनकी एक झलक पाने के लिए युवा उत्साहित नजर आए। रिंकू ने युवाओं से कहा कि आपकी जिस खेल में रुचि हो, उसे मेहनत और ईमानदारी के साथ खेलें। दैनिक जागरण से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह रातों रात क्रिकेट के स्टार बन जाएंगे, ऐसा कभी नहीं सोचा था।

गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच विनिंग परफार्मेंस दिखाकर दुनियाभर में छाए रिंकू सिंह को बरला में ग्राम प्रधान दिनेश कुमार व फैजल शेरवानी ने महात्मा बुद्ध की प्रतिमा भेंट की। कुछ समय गांव में बिताने के बाद रिंकू घर लौटे और शाम को कानपुर रवाना हो गए।

रणजी में 25 अक्टूबर को यूपी का ओडिशा से मुकाबला होने जा रहा है। सभी की नजर रिंकू सिंह पर टिकी हैं। रिंकू ने पिछले वर्ष भी दीपावली से ठीक पहले बड़ा धमाका किया था, तब उन्हें केकेआर ने 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953