डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में मौसम के शुष्क बना रहा, लेकिन दीवाली के बाद हवा जहरीली हो गई है। पटना का AQI 300 दर्ज किया, जो खतरनाक की श्रेणी में आता है। मुजफ्फपुर की हवा भी जहरीली हो गई है। यहां का AQI 207 दर्ज किया गया, जो कि गंभीर श्रेणी में आता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें  
 
वहीं भोजपुर का 238 और छपरा का AQI 210 दर्ज किया गया, जो कि बहुत खराब है। इसके अलावा सारण का 169 और भागलपुर का AQI 150 यानि खराब है। दरभंगा और बेगूसराय की हवा अस्वस्थ है, इनका AQI क्रमश: 193 और 166 है। गया का AQI 113 दर्ज किया गया, जो खराब की श्रेणी में आता है। गोपालगंज का AQI 178 है।  
मौसम में बदलाव की संभावना नहीं  
 
मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक मौसम सूखा ही बना रहेगा, यानी बारिश होने की संभावना नहीं है। सुबह-शाम हल्की ठंड बनी रहेगी। बिहार में आज सूर्योदय: 05:51 मिनट पर हुआ। वहीं सूर्यास्त: 17:17 होगा, जबकि चंद्रोदय: 05:31 और चन्द्रास्त: 17:00 बजे होगा। तापमान की बात करें तो अगले 5 दिनों तक इसमें कोई बदलाव नहीं होगा, न्यूनताम तापमान भी पहले जैसा ही बना रहेगा। आज का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। |