search

Wedding Dates in 2026: फरवरी से दिसंबर तक 59 तिथियों में होंगी शादियां, अधिमास में रुकेंगे मांगलिक कार्य

deltin33 2026-1-14 10:57:04 views 1044
  

शादियों का शुभ मुहूर्त। फाइल फोटो



संवाद सूत्र, दारौंदा (सिवान)। नए वर्ष 2026 की शुरुआत के साथ ही शादी-विवाह सहित शुभ और मांगलिक कार्यों को लेकर पंचांग की तस्वीर साफ हो गई है। ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से यह वर्ष कई अवसर लेकर आएगा।

वहीं चातुर्मास और अधिमास के कारण कुछ अवधि में मांगलिक कार्यों पर विराम भी रहेगा। पंचांग के अनुसार वर्ष 2026 में पांच फरवरी से 12 दिसंबर के बीच विवाह के कुल 59 शुभ मुहूर्त बन रहे हैं।

बगौरा निवासी ज्योतिषाचार्य नीतेश कुमार पांडेय के अनुसार फरवरी से दिसंबर तक विवाह के लिए पर्याप्त अवसर हैं। हालांकि, 17 मई से 15 जून तक अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) लगेगा, जिस कारण इस अवधि में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन व नामकरण जैसे मांगलिक कार्य वर्जित रहेंगे। धार्मिक मान्यता के अनुसार अधिक मास में की गई पूजा, जप-तप और दान का फल सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक मिलता है।
फरवरी से बजेगी शहनाई

15 जनवरी को मकर संक्रांति के बाद भी शुक्र अस्त रहने से विवाह नहीं हो पाएंगे। गुरु और शुक्र दोनों शुभ ग्रह माने जाते हैं। इनके अस्त होने पर विवाह में बाधाएं आती हैं। फरवरी से ग्रहों की अनुकूल स्थिति बनने पर विवाह के शुभ मुहूर्त प्रारंभ होंगे।
अधिमास में 26 एकादशी, विशेष संयोग

अधिक मास के कारण इस वर्ष 26 एकादशी व्रत पड़ेंगे, जिनमें पद्मिनी एकादशी और परमा एकादशी विशेष फलदायी मानी गई हैं। इसके अलावा वर्ष 2026 में कुल 13 संकष्टी चतुर्थी होंगी, जिनमें तीन अंगारकी चतुर्थी (छह जनवरी, पांच मई और 29 सितंबर) का दुर्लभ संयोग बनेगा। साथ ही 14 विनायक चतुर्थी भी रहेंगी।
मलमास में क्या करें, क्या न करें

मलमास के दौरान विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन व नामकरण जैसे कार्य वर्जित माने जाते हैं। इस समय भगवान विष्णु की पूजा, जप, तप, दान-पुण्य, गौ-सेवा तथा रामायण-गीता जैसे धार्मिक ग्रंथों का दान अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है।
2026 में विवाह के प्रमुख शुभ मुहूर्त

फरवरी: 5, 6, 8, 10, 12, 14, 19, 20, 21, 24, 25, 26 (12 दिन)
मार्च: 1, 3, 4, 7, 8, 9, 11, 12 (8 दिन)
अप्रैल: 15, 20, 21, 25, 26, 27, 28, 29 (8 दिन)
मई: 1, 3, 5, 6, 7, 8, 13, 14 (8 दिन)
जून: 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 29 (8 दिन)
जुलाई: 1, 6, 7, 11 (4 दिन)
नवंबर: 21, 24, 25, 26 (4 दिन)
दिसंबर: 2, 3, 4, 5, 6, 11, 12 (7 दिन)

यह भी पढ़ें- खरमास खत्म, शुभ कार्यों की शुरुआत; मकर संक्रांति के बाद का पुण्यकाल जानिए

यह भी पढ़ें- मकर संक्रांति पर आस्था और बाजार का संगम: पूजा-पाठ से लेकर खिचड़ी-तिल तक, बाजार गुलजार, खरीदारी को उमड़ी भीड़
like (0)
deltin33administrator

Related threads

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477431