search

यूपी के जालौन में शराब पीने के दौरान पुलिस जवान और युवकों में हुई मारपीट, सिपाही समेत पांच लोग घायल

Chikheang 2025-10-21 12:06:13 views 1273
  

शराब पीने के दौरान हुई मारपीट में सिपाही समेत पांच लोग घायल



संवाद सहयोगी, जागरण कोंच। नदीगांव में पुलिस का जवान और कुछ युवक आपस में बैठकर शराब पी रहे थे। आपस में ही वह लोग झगड़ा करने लगे। जिसमें पुलिस का सिपाही सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया मौके से पुलिस को दो लाइसेंसी बंदूकें और 20 कारतूस मिले हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नदीगांव जिले का संवेदनशील थाना माना जाता है। इस थाने की सीमा मध्यप्रदेश के बार्डर से जुड़ी हुई है। मध्यप्रदेश आने जाने वाले लोग जिनमें व्यापारी हुआ करते हैं इस रास्ते का उपयोग किया करते हैं। इसलिए यहां के लोग सुरक्षा के लिए पुलिस से उम्मीद लगाए रहते हैं। रविवार की रात पुलिस पर सवालिया निशान खड़े हो गए। नदीगांव थाने से कुछ ही दूर पहुज नदी के किनारे बने यात्री प्रतीक्षालय पर कुछ लोग असलहा और कारतूसों के साथ वहां मौजूद थे।

जिनमें एक नदीगांव थाने का सिपाही भी शामिल था। इन लोगों ने वहां आपस में बैठकर शराब पी फिर झगड़ा करने लगे। मामला मारपीट तक पहुंच गया। एक दूसरे से जमकर मारपीट हुई जिसमें पुलिस के सिपाही सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह लोग लाइसेंसी बंदूकों भी साथ मे लिए थे जिससे उस क्षेत्र में दहशत फैल गई। मारपीट के बाद किसी ग्रामीण ने थाने में फोन किया जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची तो कुछ लोग वहां से भाग गए।

पुलिस ने मौके से हाकिम सिंह निवासी नदीगांव, राजवीर सिंह निवासी खजुरी मध्यप्रदेश, रिंकू, गंधर्व सिंह, अक्षय सोनी, जीतू निवासी नदीगांव को सीएचसी ले जाया गया। मारपीट में घायल हुए पुलिस के सिपाही विकास चौधरी को भी नदीगांव सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। सीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

घटना की जांच की जा रही है थाने का सिपाही वहां कैसे पहुंचा इसकी भी जांच होगी। थानाध्यक्ष शशिकांत चौहान का कहना है कि दो आरोपितों हाकिम सिंह और राजवीर को गिरफ्तार किया गया है। पांच आरोपित अभी फरार हैं। मौके से दो लाइसेंसी बंदूकें और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953