रांची के रेल यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ीं।
जागरण संवाददाता, रांची। ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर, प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल से परिचालित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की सुविधा प्रदान की जाएगी।
18603 रांची–गोड्डा एक्सप्रेस में शनिवार को द्वितीय श्रेणी स्लीपर का एक अतिरिक्त कोच लगाया गया। 18611 रांची–वाराणसी एक्सप्रेस में 23 जनवरी को द्वितीय श्रेणी स्लीपर का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। 18640 रांची–आरा एक्सप्रेस में शनिवार को द्वितीय श्रेणी स्लीपर का एक अतिरिक्त कोच लगाया गया।
हटिया–टाटा मेमू चलेगी आदित्यपुर तक चलेगी
चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत टाटानगर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म एवं टाटानगर यार्ड क्षेत्र में भीड़भाड़ को कम करने के लिए हटिया–टाटा–हटिया मेमू का 31 जनवरी तक आदित्यपुर स्टेशन पर आंशिक समापन और आंशिक प्रारंभ होगा। |
|