LHC0088 • 2025-10-21 12:12:58 • views 893
सभी सीटों पर उम्मीदवारों की संख्या 16 से कम, एक ही ईवीएम से होगा मतदान। फोटो जागरण
जागरण संवाददाता, समस्तीपुर। आगामी विधानसभा चुनाव में इस बार जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक ही ईवीएम से मतदान कराया जाएगा। किसी भी क्षेत्र में उम्मीदवारों की संख्या 16 से अधिक नहीं होने के कारण दूसरी बैलेट यूनिट की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
बताया गया कि एक बैलेट यूनिट में अधिकतम 16 उम्मीदवारों के नाम अंकित किए जा सकते हैं। जिले में कहीं भी उम्मीदवारों की संख्या इस सीमा से अधिक नहीं होने के कारण मतदान प्रक्रिया सरल और व्यवस्थित होगी।
अबकी बार 43 सौ से अधिक ईवीएम से वोटिंग कराई जाएगी। जिले में 3603 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर एक-एक वोटिंग मशीन होगी। साथ ही सभी वोटिंग मशीन के साथ एक कंट्रोल यूनिट और एक वीवीपैट मशीन होगी।
इसके अतिरिक्त आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप 20 प्रतिशत अतिरिक्त ईवीएम और वीवीपैट मशीनें सुरक्षित रखी जाती है ताकि, किसी तकनीकी गड़बड़ी की स्थिति में तुरंत बदलाव किया जा सके।
बताया गया कि ईवीएम को ले 24 अक्टूबर को द्वितीय रैंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस दौरान बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट मशीनों को विभिन्न मतदान केंद्रों के लिए आवंटित किया जाएगा।
उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि मतदान को लेकर सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रशिक्षण, सामग्री वितरण और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा लगातार की जा रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जाएगी।
विधानसभा का नाम महिला पुरुष मंग्लामुखी कुल बूथ की संख्या
131 कल्याणपुर
152362
171056
5
323423
403
132 वारिसनगर
150170
172674
0
323844
400
133 समस्तीपुर
127843
146223
8
274074
322
134 उजियारपुर
143563
165175
0
308738
367
135 मोरवा
125079
142878
1
267958
345
136 सरायरंजन
131048
150760
3
281811
332
137 मोहिउद्दीनगर
121226
137775
4
259005
317
138 विभूतिपुर
127862
146544
4
274410
338
139 रोसड़ा
154166
176341
3
330510
413
140 हसनपुर
134627
154200
2
288829
366
कुल
1368946
1563626
30
2932602
3603
|
|