Salon-Style Hair पाने के लिए आजमाएं 5 आसान टिप्स (Image Source: Freepik)   
 
  
 
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी चाहते हैं कि आपके बाल एकदम सॉफ्ट, शाइनी और मैनेज करने में ईजी हों, जैसे कि अभी-अभी पार्लर से आए हों? अगर हां, लेकिन महंगे ट्रीटमेंट पर पैसे खर्च नहीं करने हैं, तो यह आर्टिकल आपको जरूर पढ़ना चाहिए। आज हम आपको आपकी अपनी रसोई में रखी सिर्फ 3 कमाल की चीजों से ऐसा हेयर मास्क बनाना सिखाएंगे जो आपके बालों को जादुई टच देगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें  
 
    
 
इस पावर-पैक मास्क के लिए आपको बस ये 3 चीजें चाहिए होंगी।  
 
केला: 1 पका हुआ केला।  
 
फायदा: केले में पोटैशियम होता है जो बालों को नेचुरल नमी देता है और रूखेपन को खत्म करता है। यह एक बेहतरीन नेचुरल कंडीशनर है।  
 
नारियल तेल: 2 छोटे चम्मच।  
 
फायदा: यह तेल बालों की जड़ों को गहराई से पोषण देता है, टूटने से बचाता है और उन्हें चमकदार बनाता है।  
 
दही या शहद : 1 बड़ा चम्मच।  
 
फायदा: दही डैंड्रफ हटाकर स्कैल्प को हेल्दी रखता है, वहीं शहद बालों को अल्ट्रा-शाइन देता है।  
हेयर मास्क बनाने का तरीका  
  
 - केले को अच्छी तरह मैश कर लें ताकि उसमें कोई गांठ न रहे। 
 
  - इसमें नारियल तेल और दही/शहद मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट बना लें। बस, आपका सैलून-लेवल हेयर स्पा मास्क तैयार है! 
 
    
5 आसान स्टेप्स से मिलेगा सैलून-स्टाइल लुक  
  
 - स्कैल्प से सिरे तक लगाएं: इस मास्क को अपने बालों की जड़ों से लेकर निचले सिरों तक अच्छे से लगाएं। खासकर, उन हिस्सों पर लगाएं जो बहुत रूखे और बेजान हैं। 
 
  - गर्म तौलिये का कमाल: मास्क लगाने के बाद अपने बालों को ऊपर बांध लें। अब एक तौलिये को गर्म पानी में भिगोकर निचोड़ लें और उसे अपने सिर पर 15-20 मिनट तक लपेट लें। गर्म तौलिया मास्क के पोषण को बालों के अंदर तक जाने में मदद करता है। 
 
  - धोने का सही तरीका: 30 मिनट बाद बालों को किसी भी माइल्ड शैंपू से धो लें। ध्यान रखें कि शैंपू का इस्तेमाल कम करें और मास्क पूरी तरह से निकल जाए। 
 
  - ठंडा पानी और कंडीशनर: शैंपू करने के बाद, अपने बालों को ठंडे पानी से धोएं। इससे बालों के क्यूटिकल्स बंद हो जाते हैं और बालों की चमक लॉक हो जाती है। आप हल्के कंडीशनर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। 
 
  - हवा में सुखाएं: अगर आप पार्लर जैसा वॉल्यूम चाहती हैं, तो बालों को प्राकृतिक हवा में सूखने दें। ब्लो-ड्रायर का इस्तेमाल कम करें। जब बाल 80% सूख जाएं, तो चौड़े दांतों वाली कंघी से सुलझाएं। 
 
    
 
इस नुस्खे को हफ्ते में एक बार आजमाएं और आप खुद देखेंगी कि आपके रूखे-बेजान बाल कैसे सिल्की, स्मूथ और शाइनी हो गए हैं।  
 
यह भी पढ़ें- लंबे और घने बालों के लिए सरसों तेल में मिलाएं ये एक खास चीज, मिलेंगे खूबसूरत और सिल्की बाल  
 
यह भी पढ़ें- स्मूद और शाइनी हो जाएंगे झाड़ू जैसे बाल! अगर आपने सीख लिया Chia Seeds का कैसे करना है इस्तेमाल |