search

आखिर चलती गाड़ी में ही क्यों आती है उल्टी? वजह जानकर रह जाएंगे दंग, इससे बचने के लिए अपनाएं 4 टिप्स

deltin33 2026-1-11 18:56:50 views 515
  

मोशन सिकनेस क्यों होती है? (Picture Credit - Canva)



लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सफर का नाम सुनते ही कई लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती है, लेकिन कुछ लोगों के लिए कार या बस में बैठना ही परेशानी की शुरुआत बन जाता है। जैसे ही गाड़ी चलती है, सिर भारी लगने लगता है, पेट मिचलाता है और उल्टी जैसा महसूस होने लगता है। यह समस्या बच्चों से लेकर बड़ों तक में आम है, जिसे मोशनसिकनेस कहा जाता है। सवाल यह है कि आखिर ऐसा होता क्यों है और इससे राहत कैसे पाई जाए? अगर आपको भी सफर के दौरान उल्टी जैसा महसूस होता है, तो आज यह स्टोरी खास आपके लिए ह है।
मोशन सिकनेस क्यों होती है?

हमारे शरीर का बैलेंस तीन चीजें संभालती हैं, आंखें, कान और शरीर की मांसपेशियां। ये तीनों मिलकर दिमाग को बताते हैं कि शरीर चल रहा है या रुका हुआ है। जब आप घर में बैठे होते हैं, तो आंखें, कान और शरीर तीनों एक जैसी जानकारी दिमाग को देते हैं। लेकिन जैसे ही आप गाड़ी में बैठते हैं, परेशानी शुरू हो जाती है।

गाड़ी चलने पर आपकी आंखें बाहर के पेड़, सड़क, गाड़ियां और साइन बोर्ड तेजी से आते-जाते देखती हैं। आंखें दिमाग को बताती हैं कि शरीर चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ, आपका शरीर सीट पर स्टेबल रहता है, इसलिए कान और मांसपेशियां दिमाग को बताती हैं कि शरीर रुका हुआ है। जब दिमाग को एक साथ दो अलग-अलग सिग्नल मिलते हैं, तो वह कंफ्यूज हो जाता है। इसी कन्फ्यूजन में चक्कर और उल्टी होने लगती है।
सफर में उल्टी से राहत पाने के उपाय
ताजी हवा लें

अगर आप कार या बस में हैं, तो खिड़की थोड़ी खोल लें। प्लेन में हों तो एयरवेंट अपनी तरफ कर लें। ठंडी और ताजी हवा से दिमाग को आराम मिलता है और उल्टी कम होती है।
मोबाइल और किताब से दूरी रखें

सफर के दौरान मोबाइल चलाना या किताब पढ़ना मोशन सिकनेस का कारण बन सकता है। ऐसे में बाहर की ओर देखना बेहतर माना जाता है।
मीठी चीजें खाएं

अगर आपको सफर के दौरान अजीब सा महसूस होता है, तो पुदीना या मीठी कैंडी चूसने एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। कई लोगों को इससे काफी आराम मिलता है। इसका स्वाद और खुशबू पेट को शांत रखती है।
अदरक का इस्तेमाल करें

अदरक उल्टी और मतली में बहुत फायदेमंद माना जाता है। सफर से पहले अदरक की चाय पी सकते हैं या सफर में अदरक की कैंडी रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें - एल्युमिनियम के बर्तनों में खाना पकाना इन 5 वजहों से है खतरनाक, सेहत पर पड़ता है बुरा असर

यह भी पढ़ें - अनार और चुकंदर खाने से नहीं बढ़ेगा खून! न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया कैसे दूर होगी आयरन की कमी

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476962