search

कुरुक्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्राली ने दो महिलाओं को कुचला, एक की मौत; दूसरी की हालत गंभीर

cy520520 2025-10-20 11:07:10 views 1278
  

कुरुक्षेत्र: ट्रैक्टर-ट्राली हादसा, एक महिला की दर्दनाक मौत



जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। झांसा रोड पर शनिवार को एक ट्रैक्टर-ट्राली ने दो महिलाओं को कुचल दिया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक का उपचार चल रहा है। मृतका की पहचान गांव धुराला निवासी 40 वर्षीय आशा नागपाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जब ये हादसा हुआ दोनों महिलाएं सत्संग से वापस आ रही थीं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


मृतका के पति अजय नागपाल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी पत्नी आशा नागपाल हर दिन की तरह सुबह राधास्वामी सत्संग भवन में सेवा करने गई थी। वह सेवा करके अपनी पड़ोसन माया के साथ पैदल घर वापस लौट रही थी। पेट्रोल पंप के पास एक चालक ने लापरवाही से ट्रैक्टर-ट्राली बैक करते हुए उन दोनों को कुचल दिया।

अजय ने बताया कि वह भी उनके पीछे ही आ रहा था, उसके शोर मचाने पर चालक ने ट्रैक्टर रोका और वह मौके से भाग गया। उसने घायल अवस्था में दोनों महिलाओं को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उपचार के दौरान उसकी पत्नी आशा ने दम तोड़ दिया।

फिलहाल माया का इलाज चल रहा है और उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। शनिवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव स्वजन को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा आरोपित चालक की तलाश की जा रही है।
आस्ट्रेलिया में रहते हैं दोनों बच्चे

आशा नागपाल के दोनों बच्चे आस्ट्रेलिया में रहते हैं। उनकी बेटी गैवी और बेटे प्रिंस को देर रात इस हादसे की सूचना दी गई है। वे दोनों आस्ट्रेलिया से भारत वापस आएंगे, इसके बाद ही मृतक का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737