search

दीपावली पर रोशनी से नहाई दिल्ली, झालरों से जगमग हुई कालोनियां; दो दिनों तक मनेगी दीवाली

cy520520 2025-10-20 05:35:57 views 842
  

रोशनी के पर्व दीपावली को मनाने को लेकर दिल्ली सजधज कर तैयार है।



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। रोशनी के पर्व दीपावली को मनाने को लेकर दिल्ली सजधज कर तैयार है। झालरों से रौशन मकानों व कारोबारी प्रतिष्ठानों से चांदनी चौक, करोलबाग, राजेंद्र नगर, चावड़ी बाजार, दरियागंज, लुटियंस दिल्ली समेत अन्य क्षेत्रों की कालोनियां और बाजार जगमग हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

धुलाई, साफ-सफाई के साथ नए रंग-रोगन से घरों की आभा देखते ही बन रही है। बेडशीट, कवर, पर्दे बदल दिए गए हैं तो मेहमानों के लिए नए बर्तन व क्राकरी निकल गए हैं। बेसन के लड्डू के साथ नमकीन बनने की भीनीभीनी खुशबू घरों से आती रही।

रविवार को दीयों घरों की चौखट, बालकनी और बाहर टिमटिमाते दिखे। सोमवार को दीपावली पर हर घर दीये की रोशनी से सरोबार होंगे। लोगों ने घरों की सजावट भी कर ली है। विभिन्न रंगाें और डिजाइन के वंदनवार, कृत्रिम फूल, लक्ष्मी व गणेश जी की मूर्ति तथा तस्वीरें लक्ष्मी जी के शुभ पैर और तस्वीरें, पूजा के सामान, दीपक व मोमबत्ती घरों में आ गए हैं। भारतीय परिधानों की विशेष मांग है।

देर रात तक बाजार खरीदारों से गुलजार रहे। वैसे, रविवार को साप्ताहिक बंदी की वजह से चांदनी चौक, सदर बाजार, दरियागंज व चावड़ी बाजार में कम खरीदार रहे।

जबकि, कराेलबाग, कनॉट प्लेस, खान मार्केट, पहाड़गंज जैसे बाजार स्थानीय खरीदारों से गुलजार रहे। छोटी दीपवाली के दिन रूपचर्तुदशी मनाई गई, इस दिन सौंदर्य प्रसाधन खरीदने की बड़ी मान्यता है। ऐसे में महिलाओं का जोर उसपर भी रहा। दीपावली पर घरों को सजाने के लिए कमल, गुलाब, गेंदा, रजनीगंधा, मोगरा, कनेर, गोदावरी व चमेली के फूलों के साथ ही आम्रपत्र की भी बिक्री हुई। फूलों की बिक्री मुख्य रूप से दीपावली के दिन होगी।

इस बार बाजार में पटाखें भी बिक रहे हैं। बच्चों का जोर पटाखों की खरीद पर रहा। दीपावली पर दोस्तों व रिश्तेदारों के घर एक-दूसरे को बधाई देने लोग जाते हैं। जिसके लिए मिठाई, सूखे मेवे समेत उपहार के पैकेटों की खरीदारी भी की जाती रही।
दो दिन मनाई जा रही दीपावली

दिल्ली में अधिसंख्य हिंदू, जैन व सिख परिवार 20 अक्टूबर को दीपावली का त्योहार मना रहा है। कई परिवार ऐसे भी हैं जिनके घरों में 21 अक्टूबर को अंधकार में प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देने वाले इस त्योहार को मनाया जाएगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737