search

शिमला में दीवाली पर अवैध शराब का कारोबार, पुलिस ने 243 बॉक्स सहित तीन लोग पकड़े

cy520520 2025-10-19 21:08:26 views 849
  

शिमला में पुलिस ने अवैध शराब पकड़ी है। प्रतीकात्मक फोटो  



जागरण संवादाता, शिमला। दीवाली पर्व के दौरान अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री करने वालों पर शिंकजा कसना शुरू कर दिया है। तीन मामलों में पुलिस ने 243 पेटी शराब बरामद की है। इसमें देसी अंग्रेजी दोनों तरह की शराब शामिल है।

पुलिस थाना चिड़गांव के अंतर्गत तीन अलग-अलग मामलों में भारी मात्रा में देसी और अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने तीनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
टिक्करी क्षेत्र में गश्त के दौरान की कार्रवाई

पहले मामले में पुलिस टीम टिक्करी में गश्त पर थी, तभी उन्हें गुप्त सूचना मिली कि तांगनू क्षेत्र में अवैध शराब रखी गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और आरोपित 45 वर्षीय राजीव सिंह निवासी तांगनू, तहसील चिड़गांव, जिला शिमला के कब्जे से देसी शराब 5 बॉक्स (59 बोतलें) तथा बीयर के 9 बॉक्स (108 बोतलें) बरामद कीं।
धामवाड़ी में भी पकड़ी खेप

दूसरे मामले में शनिवार रात लगभग 8:30 बजे धामवाड़ी क्षेत्र में गश्त के दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध शराब बेच रहा है। पुलिस ने छापा मारा और आरोपित 50 वर्षीय शेर सिंह निवासी गांव घरटून, डाकघर पेखा, तहसील चिड़गांव के कब्जे से देसी शराब 32 बोतलें और अंग्रेजी शराब की 11 बोतलें तथा बीयर की 9 बोतलें बरामद कीं।
पेखा कैंची में शराब और बीयर पकड़ी

तीसरे मामले में रविवार को को पेखा कैंची में गश्त के दौरान 12 बोतल देसी शराब 5 और 8 बोतल बीयर आरोपी दीवान सिंह निवासी पेखा, तहसील चिड़गांव के कब्जे से बरामद कीं। तीनों मामलों में पुलिस ने आबकारी अधिनयिम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने बढ़ाई गश्त

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दीवाली के दौरान अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए गश्त और चेकिंग अभियान और तेज किया गया है। पिछले वर्षों की तरह इस बार भी त्योहार के अवसर पर अवैध शराब बिक्री के मामले सामने आए हैं, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर कई लोगों को पकड़ा है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे मामलों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

  

यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस भर्ती में चयनित न होने से परेशान 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737