search

जापान में कैसा है वर्क-कल्चर? इस भारतीय लड़के ने बताई अंदर की बात; सैलरी इतनी की फटी रह जाएंगी आंखें

Chikheang 2025-10-19 21:08:28 views 1259
  

जापान में भारतीय इंजीनियर नौकरी वेतन और कार्य संस्कृति का खुलासा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वे जापान में अपनी नौकरी, काम करने का माहौल और सैलरी के बारे में खुलकर बात करते हैं। महाराष्ट्र के रहने वाले सुमित चिंचंसुरे इस समय जापाम की एक फिनटेक कंपनी में साइट रिलायबिलिटी इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्होंने अपने प्रोफेशनल सफर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में सुमित बताते हैं कि उन्होंने करियर की शुरुआत बैकएंड इंजीनियर के रूप में की थी और पिछले पांच सालों में धीरे-धीरे डेवऑप्स और रिलायबिलिटी इंजीनियरिंग की ओर बढ़े।
जापाने जाने से पहले क्या है जरूरी

जब उनसे पूछा गया कि कोई और व्यक्ति कैसे जापान में इसी तरह करियर बना सकता है, तो उन्होंने दो बातें सबसे अहम बताई। पहली बात तो ये कि उन्हें जापानी भाषा सीखना होगा और इसके साथ ही जापान जाने से पहले अपने देश में 3-4 साल का अनुभव हासिल करना जरूरी है।

सुमित ने बताया कि शुरुआत में वे पारंपरिक जापानी कंपनियों में काम करते थे, जहां वे अकेले विदेशी कर्मचारी थे। उन्होंने कहा, “थोड़ा सख्त माहौल था, खासकर टाइमिंग के मामले में।“ हालांकि, अब कई कंपनियां फ्री-स्टाइल और लचीले कामकाजी माहौल को अपना रही हैं, जिससे काम का वातावरण काफी बेहतर हुआ है।
कितनी है सैलरी

जब सुमित से उनकी आय के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनकी सालाना सैलरी करीब 10 मिलियम जापानी येन है। सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, भाई खुश और सेटल है अपने काम और लाइफ से।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953