search

दिल्ली के नबी करीम में डबल मर्डर से सनसनी, लव ट्राएंगल में पत्नी-प्रेमी की मौत और पति घायल

LHC0088 2025-10-19 15:06:45 views 1274
  

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के नबी करीम इलाके में डबल मर्डर की घटना से सनसनी फैल गई। यहां प्रेम-प्रसंग के चलते सड़क पर मौत का खौफनाक खेल देखने को मिला। चाकूबाजी की वारदात में पत्नी और प्रेमी की मौत हो गई और पति घायल हो गया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, आकाश और उसकी पत्नी शालिनी अपनी मां (शीला) से मिलने शनिवार को नबी करीम के कुतुब रोड आए थे। इसी दौरान यहां शालिनी का प्रेमी आशु पहुंच गया और कथित तौर पर आकाश पर चाकू से हमला करने का प्रयास किया, लेकिन आकाश खुद को हमले से बचाने में कामयाब रहा।

आशु के सिर पर खून सवार था, उसने ई-रिक्शा में बैठी शालिनी पर कथित तौर पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए। इस दौरान पत्नी शालिनी को बचाने आए आकाश पर भी आशु ने वार किया। इस बीच, आकाश ने बहादूरी दिखाते हुए आशु से चाकू छीन लिया और उसी चाकू से आशु पर जवाबी वार किए।

इसके बाद शालिनी के भाई रोहित ने आकाश और शालिनी को इलाज के लिए एलएचएमसी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस आशु को भी उसी अस्पताल ले गई। हालांकि डॉक्टरों ने आशु और शालिनी दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, आकाश का फिलहाल इलाज चल रहा है।

पुलिस को दिए बयान में शालिनी की मां शीला ने बताया कि आकाश और शालिनी विवाहित थे और उनके दो बच्चे थे। शालिनी कथित तौर पर अपनी मौत के समय गर्भवती भी थी। शालिनी का आशु के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था और जब आकाश के साथ उसके संबंध ठीक नहीं थे, तब वह दिल्ली से बाहर आशु के साथ लिव-इन में रहती थी, लेकिन कुछ समय पहले शालिनी की आकाश से सुलह हो गई।

इसके बाद शालिनी ने आशु को छोड़ दिया। आशु इस बात से नाराज था, वह शालिनी को साथ रखना चाहता था। यहां तक कि आशु ने शालिनी के गर्भ में पल रहे बच्चे के पिता होने का भी दावा किया था। इसी बात को लेकर आशु और आकाश दोनों के बीच विवाद चल रहा था। मामले में पुलिस ने धारा 103(1)/109(1)बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की है और मामले की जांच कर रही है।
मृतकों और घायल की पहचान इस प्रकार है:

  • आशु उर्फ शैलेंद्र (उम्र 34), बॉबी पुत्र, निवासी ए-34 अमरपुरी, नबी करीम, दिल्ली।
  • शालिनी (उम्र 22), पत्नी आकाश, निवासी बगीचा प्रताप नगर, दिल्ली।
  • आकाश (उम्र 23), पुत्र पूरन, निवासी बगीचा प्रताप नगर, दिल्ली।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138