search

सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से कांपी धरती, भारत से लेकर पाकिस्तान तक लगे झटके

deltin33 2025-10-18 14:37:57 views 1258
  

पाकिस्तान और असम में भूकंप के झटके



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के असम में शनिवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। वहीं, पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी सुबह-सुबह धरती डोली है। रिएक्टल पैमाने पर असम में आए भूकंप की तीव्रता 2.7 मापी गई। वहीं पाकिस्तान में आए भूकंप की तीव्रता रिएक्टल स्केल पर 3.5 मापी गई। हालांकि, दोनों ही जगहों पर किसी तरह के हताहत या नुकसान की खबर नहीं है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
असम में भूकंप

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी यानी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, शनिवार सुबह असम में भूकंप के झटके महसूस किए गए। असम में आए भूकंप की तीव्रता 2.7 थी। एनसीएस के अनुसार, भूकंप भारतीय समयानुसार दोपहर 3:29:57 बजे आया और इसका केंद्र 24.84 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 93.20 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था। भूकंप का केंद्र असम के कछार जिले में 10 किलोमीटर की गहराई पर था। असम में भूकंप से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
पाकिस्तान में 3.5 तीव्रता का भूकंप

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार पाकिस्तान में 3.5 तीव्रता का भूकंप आया। पाकिस्तान में यह भूकंप सुबह 5 बजकर 4 मिनट पर आया। भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। इससे पहले शुक्रवार को भी पाकिस्तान में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था।
भूकंपीय क्षेत्र

पाकिस्तान दुनिया के भूकंपीय रूप से सक्रिय देशों में से एक है, जिसके बीच में कई बड़े भूकंपीय क्षेत्र हैं। बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा और गिलगित-बाल्टिस्तान जैसे प्रांत यूरेशियन प्लेट के दक्षिणी किनारे पर स्थित हैं, जबकि सिंध और पंजाब भारतीय प्लेट के उत्तर-पश्चिमी किनारे पर स्थित हैं, जिससे यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं।

बलूचिस्तान अरब और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों की सक्रिय सीमा के पास स्थित है। पंजाब जैसे अन्य संवेदनशील क्षेत्र, जो भारतीय प्लेट के उत्तर-पश्चिमी किनारे पर स्थित है, भूकंपीय गतिविधियों के प्रति संवेदनशील हैं।

यह भी पढ़ें- भूकंप के झटकों से कांपी पाकिस्तान की धरती, घबराकर घरों से बाहर भागे लोग
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521