search

यूपी में एक लाख का इनामी बदमाश नफीस एनकाउंटर में ढेर, पाकिस्तान से नकली नोटों की तस्करी में शामिल था

Chikheang 2025-10-18 14:37:56 views 1263
  



जागरण संवाददाता, शामली। पाकिस्तान से नकली नोट की तस्करी कर पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आपूर्ति करने वाले एक लाख के इनामी बदमाश नफीस को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। आरोपित बदमाश के खिलाफ 34 मुकदमे दर्ज थे। पिछले 26 सालों से वह अपराध कर रहा था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

शनिवार की सुबह कांधला पुलिस भभीसा चौकी के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया। उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से गंभीर घायल हो गया। जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बदमाश की पहचान नफीस पुत्र मुदा निवासी मुहल्ला खैल कांधला के रूप में हुई।

एसपी एनपी सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि बदमाश के खिलाफ 34 मुकदमे लूट, हत्या और नकली नोट की तस्करी करने के दर्ज हैं। आरोपित के खिलाफ एक लाख का इनाम घोषित था। पुलिस आरोपित की तलाश में थी। उन्होंने बताया कि बदमाश नफीस काफी समय से फरार चल रहा था।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953