search

Bihar Politics: बगहा से महागठबंधन के प्रत्याशी होंगे जयेश सिंह, जन सुराज से नंदेश पांडेय को मिला टिकट

Chikheang 2025-10-17 20:07:38 views 1018
  

जयेश मंगलम सिंह और नंदेश पांडेय।



जागरण संवाददाता, बगहा। पश्चिम चंपारण जिले की वाल्मीकिनगर और रामनगर विधानसभा सीटों पर महागठबंधन की स्थिति अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। सभी प्रमुख दलों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। वहीं, इन दोनों जगहों पर अभी भी उम्मीदवार तय नहीं हो पाए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

महागठबंधन की ओर से केवल बगहा सीट से कांग्रेस नेता जयेश मंगलम सिंह व जन सुराज से प्रोफेसर नंदेश पांडेय को टिकट मिला है, लेकिन वाल्मीकिनगर और रामनगर से अब तक महागठबंधन किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है।

वाल्मीकिनगर सीट से कांग्रेस नेता सुरेंद्र कुशवाहा खुद को दावेदार मान रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक सिंबल नहीं मिला है। वहीं, इस सीट से पूर्व में राजद प्रत्याशी रहे सुमंत कुमार ने इंटरनेट मीडिया पर नामांकन करने की बात कहकर कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है। इससे कार्यकर्ताओं के बीच भ्रम है।

जन सुराज की स्थिति भी कुछ अलग नहीं है। पार्टी ने केवल वाल्मीकिनगर और बगहा सीट पर ही अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है। जबकि रामनगर पर अब तक कोई फैसला नहीं हो सका है।

नामांकन की प्रक्रिया में अब केवल दो दिन ही शेष हैं, ऐसे में कार्यकर्ता यह सोचकर परेशान हैं कि आखिर उनके प्रत्याशी का नाम कब घोषित होगा। समय कम है और असमंजस ज्यादा, जिससे चुनावी तैयारियों पर भी असर पड़ रहा है।
वाल्मीकिनगर विधानसभा

एनडीए: धीरेंद्र प्रताप सिंह

जन सुराज: दृगनारायण प्रसाद

कांग्रेस: कोई नहीं
बगहा विधानसभा

एनडीए: राम सिंह

महागठबंधन: जयेश मंगलम सिंह

जन सुराज: नंदेश पांडेय
रामनगर विधानसभा

एनडीए: नंदकिशोर राम

जन सुराज: कोई नहीं

कांग्रेस: कोई नहीं
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953