search

दिल्ली से त्योहार मनाने घर लौट रहे इंजीनियरिंग के छात्र की मौत, दोस्त घायल

deltin33 2025-10-17 20:07:37 views 922
  



संवाद सूत्र, जागरण, डिडौली। हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से इंजीनियरिंग छात्र की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों छात्र दिल्ली में पढ़ाई कर रहे थे और बुलेट पर सवार होकर घर लौट रहे थे। पोस्टमार्टम के बाद स्वजन ने शव को घर ले गए। वहीं, घायल का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इधर, पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
त्योहार मनाने के लिए लौट रहे थे घर

फतेहपुर जिले के थाना धाता क्षेत्र के गांव कल्याणपुर ककरोली निवासी विकास शर्मा और नियाजुद्दीन दिल्ली के शेखूपुरा क्षेत्र में रहते हैं। दोनों छात्र दीपावली का त्योहार मनाने के लिए घर लौट रहे थे। उन्होंने हेलमेट भी पहना हुआ था। गुरुवार रात करीब नौ बजे वह डिडौली पहुंचे तो पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बुलेट को टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद दोनों बाइक समेत डिवाइडर से टकरा गए। हादसे में विकास शर्मा (24) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नियाजुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस भी पहुंच गई। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां उसका उपचार चल रहा है। इधर, सूचना मिलने पर दोनों के स्वजन भी मौके पर पहुंच गए। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन शव घर लेकर चले गए। प्रभारी निरीक्षक हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521