search

मौदहा: मामा के घर आए भांजे की नदी में डूबने से दर्दनाक मौत

deltin33 2025-10-14 21:36:59 views 1271
  



संवाद सहयोगी, मौदहा। नदी में नहाते समय एक किशोर गहरे पानी पर पहुंच गया। जिससे उसकी नदी में डूबने से मौत हो गईं। इस घटना से मृतक किशोर के स्वजन बेहाल हैं। स्वजन ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं दी और शव को नदी से निकालकर घर ले गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


सिसोलर थानाक्षेत्र के किसवाही गांव से निकली चंद्रावल नदी में कानपुर देहात के करगवां निवासी 16 वर्षीय आयुष सिंह पितृ पक्ष के समय अपने मां के साथ मामा के यहां आया था। मंगलवार की सुबह अपने साथियों के साथ नहाने चला गया। जहां नहाते समय गहरे पानी में पहुंचने से नदी में डूबने से किशोर की मौत हो गई।
ग्रामीणों ने निकाला बाहर

बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किशोर को नदी से बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थीं। मृतक के मामा बलराम सिंह ने बताया कि पितृ पक्ष के समय उसका भांजा मां के साथ गांव आया था। तब से अभी तक गांव में ही रुका हुआ था।

सुबह नदी में नहाने गया था। जहां नहाते समय गहरे पानी में पहुंचने पर डूबने से उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि अभी तक सूचना नहीं मिल पाई है। सूचना मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521