cy520520 • 2025-12-20 12:47:26 • views 582
Delhi AQI Today: दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड के साथ-साथ प्रदूषण का स्तर भी बेहद चिंताजनक बना हुआ है। आज सुबह दिल्ली घने धुंध की चादर में लिपटी हुई है। अचानक बदले मौसम की वजह से तापमान कम हो गया है और हवा की गुणवत्ता (AQI) के खतरनाक स्तर ने लोगों का घर से निकलना दूभर कर दिया है। एनसीआर के अन्य शहरों की बात करें तो नोएडा में स्थिति सबसे गंभीर है, जहां AQI 410 के साथ हवा \“बेहद खराब\“ श्रेणी में है और तापमान 22/9°C बना हुआ है। गाजियाबाद और ग्रेटर नोएडा दोनों ही जगहों पर एक जैसा मौसम रहा, जहां AQI 376 रिकॉर्ड किया गया। वहीं, गुड़गांव में AQI 322 के साथ हवा अन्य शहरों के मुकाबले थोड़ी कम प्रदूषित है।
अचानक बढ़ी ठंड और बर्फीली हवाओं का सितम
दिल्ली में अब केवल रातें ही नहीं, बल्कि दिन भी ठिठुरने लगे हैं। आज सुबह से ही चल रही बर्फीली हवाओं ने कड़ाके की ठंड का अहसास कराया है। पिछले 3-4 दिनों के भीतर अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आई है। अब दिल्ली का अधिकतम तापमान 21°C और न्यूनतम तापमान 7°C तक लुढ़क गया है। IMD ने शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट और आने वाले 21-22 दिसंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का सीधा असर अब मैदानी इलाकों में साफ दिख रहा है।
संबंधित खबरें [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/rare-earth-metals-china-will-allow-the-export-of-these-metals-for-civilian-use-article-2315940.html]Rare-earth metals : चीन सिविलियन इस्तेमाल के लिए रेयर-अर्थ धातुओं के निर्यात की देगा अनुमति अपडेटेड Dec 20, 2025 पर 7:54 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/dense-fog-impacts-flights-indigo-and-delhi-airport-issue-travel-advisory-article-2315932.html]Delhi Airport travel advisory: घने कोहरे का दिखा असर, इंडिगो और दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी अपडेटेड Dec 20, 2025 पर 7:40 AM [/url]
[url=https://hindi.moneycontrol.com/india/tamil-nadu-sir-97-lakh-voters-names-deleted-in-tamil-nadu-assembly-election-14-25-lakh-names-deleted-in-chennai-alone-article-2315877.html]Tamil Nadu SIR: चुनाव से पहले तमिलनाडु में काटे गए 97 लाख मतदाताओं के नाम, अकेले चेन्नई में कटे 14.25 लाख नाम अपडेटेड Dec 19, 2025 पर 9:02 PM
177 उड़ानें रद्द, 500 से ज्यादा देरी से
कोहरे और कम विजिबिलिटी का सबसे बुरा असर दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर पड़ा है। शुक्रवार को कम विजिबिलिटी के कारण 177 उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं और 500 से अधिक फ्लाइट्स देरी से चलीं। शनिवार सुबह भी \“लो विजिबिलिटी प्रोसीजर\“ लागू किया गया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सख्त निर्देश जारी किए हैं कि एयरलाइंस यात्रियों को समय पर जानकारी दें, लंबी देरी होने पर भोजन-नाश्ता उपलब्ध कराएं और यात्रियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें।
पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में कोहरा
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह तो बस शुरुआत है। पहाड़ों पर एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पहुंच चुका है। 20 से 22 दिसंबर के बीच हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होने वाली है। इसके प्रभाव से हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक घने बादल छाए रहेंगे और कोहरे का प्रकोप बना रहेगा। गंगा के मैदानी क्षेत्रों में भी शीत लहर चलने की संभावना है। |
|