search

दरभंगा में चेकिंग के नाम पर बुजुर्ग महिला से तीन बदमाशों ने की ठगी, 8 लाख रुपए के लूटे कंगन

cy520520 2025-10-13 13:06:00 views 1322
  

चेकिंग का झांसा दे वृद्धा से बदमाशों ने उड़ा लिए आठ लाख के कंगन। सांकेतिक तस्वीर



जागरण संवाददाता, दरभंगा। कोतवाली थाना क्षेत्र के शास्त्री चौक के पास 70 वर्षीया महिला से तीन बदमाशों ने चेकिंग का झांसा देकर आठ लाख के कंगन उड़ा लिए और फरार हो गए।

कोतवाली थाना क्षेत्र के शास्त्री चौक निवासी बजरंग लाल की पत्नी राजो देवी ने बताया कि वे प्रतिदिन की भांति रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे घर से निकली। करीब 50 मीटर की दूरी पर शास्त्री चौक से सब्जी खरीदने गई थीं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पहले से रेकी कर रहे तीन बदमाशों ने चेकिंग होने की बात कहकर घेर लिया। कहा कि चुनाव के समय चारों ओर बहुत चेकिंग हो रही है। सोने का कंगन पहनकर क्यों निकली हैं। इसको उतार दीजिए।

महिला के दोनों हाथ से सोने के कंगन उतरवा लिए। इस दौरान हाथ की सफाई दिखाते हुए सोने के कंगन को अपनी जेब में डाल लिया और रूमाल में लपेटकर लोहे का कंगन उसे दे दिया। इस दौरान बदमाशों ने उन्हें काफी भयभीत कर दिया।

उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी किसी को मत देना, नहीं तो फंस जाओगी। इसके बाद तीनों बदमाश पैदल ही म्यूजियम गुमटी की ओर चले गए और आगे अपनी बाइक पर बैठकर दोनार की ओर फरार हो गए।

इनमें दो बदमाश सफेद रंग और एक बदमाश प्रिंटेड शर्ट पहने हुए था। बदमाशों के जाने के बाद महिला ने जिज्ञासा वश रुमाल को खोलकर देखा तो उसे ठगे जाने का एहसास हुआ। इसके बाद उसने अगल-बगल के लोगों को इसकी जानकारी दी।

महिला ने बताया कि हीरा जड़ित सोने के दो कंगन करीब आठ लाख रुपये के थे। कोतवाली थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि महिला का आवेदन प्राप्त हुआ है।

महिला को झांसा देकर ठगों ने सोने का कंगन ले लिया और उन्हें नकली कंगन थमा दिया। सीसी कैमरे के फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737