search

अयोध्या में रामलला का दर्शन करने के लिए उमड़ रहा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, एक लाख के करीब पहुंचे दर्शनार्थी

LHC0088 2025-10-11 02:38:42 views 1262
  



लवलेश कुमार मिश्र, अयोध्या। देश के विभिन्न हिस्सों से राम मंदिर पहुंचने वाले रामलला के दर्शनार्थियों की संख्या फिर एक लाख के आंकड़े को छूने लगी है। यद्यपि अभी सप्ताहांत के दो दिनों में ही 95-99 हजार तक श्रद्धालु आ रहे हैं, अन्य दिनों में यह संख्या 80 से 87 हजार तक है। पिछले कुछ महीनों से यही आंकड़े 65 से 75 हजार तक या सप्ताहांत में 80 से 85 हजार तक चल रहे थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

आगामी दिनों में पर्व व अवकाश होने से दर्शनार्थियों की संख्या में और वृद्धि होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। ध्वजारोहण समारोह के बाद राम मंदिर के अतिरिक्त अन्य पूरक मंदिरों में भी दर्शन प्रारंभ होने पर यह संख्या प्रतिदिन दो लाख तक पहुंचने के आसार हैं।

गत वर्ष राम मंदिर में रामलला के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से प्रतिदिन सवा लाख से डेढ़ लाख भक्त दर्शन के लिए पहुंच रहे थे। बाद के दिनों में इसमें बड़ी गिरावट आई थी, परंतु इस वर्ष जनवरी से जब प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन हुआ तो दर्शनार्थियों की संख्या में भी अप्रत्याशित वृद्धि हुई। जैसे-जैसे महाकुंभ आगे बढ़ता गया, इसमें भारी बढ़ोतरी होती गई।

परिणामस्वरूप एक-एक दिन ढाई लाख से लेकर चार लाख या इससे भी अधिक भक्त दर्शन करके गंतव्य को लौटते रहे। महाकुंभ का 26 फरवरी को समापन हुआ तो दिन बीतने के साथ दर्शनार्थी भी कम होते गए। पिछले छह-सात माह से यही क्रम जारी रहा।

केवल सप्ताहांत में शनिवार व रविवार या कोई पर्व के दिन दर्शनार्थियों की संख्या 80 से 85 हजार तक पहुंच रही थी, अन्यथा प्रतिदिन 65 से 75 हजार तक भक्त ही आ रहे थे। अब जबकि पर्वों के साथ अवकाश का समय आया तो फिर दर्शनार्थी बढ़े हैं।

इसके साथ मंदिर पहुंचने वाले विशिष्टजनों की भी संख्या में बढ़ोतरी हुई है। एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने संभावना जताई कि पूरक मंदिरों में भी दर्शन प्रारंभ हो जाने पर इसमें और वृद्धि होगी।
पिछले छह दिनों में इतने आए दर्शनार्थी

दिन-कुल दर्शनार्थी-विशिष्टजन
आठ अक्टूबर-79390-478
सात अक्टूबर-87183-964
छह अक्टूबर-87730-836
पांच अक्टूबर-99820-1370
चार अक्टूबर-96872-1282
तीन अक्टूबर-86770-910
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165798