search

नंगे पैर घर से घसीटा और फिर...पुलिस पर महिला के साथ बदसलूकी का आरोप

deltin33 2025-9-25 18:05:20 views 1290
  गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाने की पुलिस पर एक महिला ने बदसलूकी का आरोप लगाया है। फाइल फोटो





जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। शालीमार गार्डन थाने के पुलिसकर्मियों पर एक महिला से बदसलूकी का आरोप लगा है। पीड़िता का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसे नंगे पैर घर से घसीटकर बाहर निकाला और उसके साथ दुर्व्यवहार किया।

लेन-देन के विवाद में पुलिस की इस मनमानी पर रोष जताते हुए महिला ने कार्रवाई की मांग की है। उसने यह भी आरोप लगाया है कि उसके पांच साल के बच्चे को धक्का दिया गया। पुलिस आयुक्त ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें



Kolkata rain deaths,Mamata Banerjee compensation,West Bengal floods,CESC negligence allegations,Suvendu Adhikari compensation,Kolkata weather,West Bengal government,Kolkata disaster,Rain death compensation,West Bengal rain

पुलिस आयुक्त से शिकायत करने गई महिला ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले शालीमार गार्डन थाने की पुलिस उसके घर पहुंची थी। टीम में कई पुलिसकर्मी शामिल थे। महिला अभी नहाकर निकली ही थी कि पुलिसकर्मियों ने उसे चप्पल पहनने नहीं दिए और जबरन कार में बिठा लिया।

महिला का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसका तमाशा बनाया। उसका किसी से लेन-देन का विवाद था, लेकिन वह विवाद सुलझ गया था। उसे साइबर क्राइम थाने भी भेजा गया, जहां जांच में उसकी कोई जिम्मेदारी नहीं पाई गई। पुलिस के व्यवहार से व्यथित महिला ने उसके साथ दुर्व्यवहार करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521