search

बसपा की रैली में गया था युवक, वापस लौटा तो इस वजह से हो गई मौत

cy520520 2025-10-10 04:06:47 views 1265
  

बसपा की रैली में गया था युवक, वापस लौटा तो इस वजह से हो गई मौत



जागरण संवाददाता, उरई। गुरुवार को लखनऊ में आयोजित बसपा की रैली में अन्य ग्रामीणों के साथ गए ग्राम मुहम्मदाबाद निवासी युवक की लौटते समय दिल का दौरा पड़ने से इलाज के दौरान मौत हो गई। उसका शव लेकर ग्रामीण घर चले आए।
डकोर कोतवाली के मुहम्मदाबाद निवासी राजाराम गांव के लल्लूराम अहिरवार, देशपथ अहिरवार, राकेश वर्मा, अनिरुद्ध अहिरवार, रामस्वरूप अहिरवार आदि के साथ लखनऊ बसपा की रैली में गए थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रैली खत्म होने के बाद यह लोग वापस आ रहे थे। अभी बस की ओर पैदल आगे बढ़ ही रहे थे कि अचानक से राजाराम अहिरवार की तबीयत खराब हो गई। साथी लल्लूराम उन्हें नजदीक के प्राइवेट अस्पताल ले गए लेकिन वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि उसके बाद वहीं से युवक के स्वजन को सूचना दी। उसका शव एंबुलेंस से गांव लेकर चले आए। राजाराम अहिरवार के परिवार में दो पुत्र, और पत्नी है। वह किसानी व मजदूरी करता था।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163254