search

यूपी-बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी, होली के बाद वापसी के लिए रेलवे ने रेलवे ने चलाईं 2 और स्पेशल ट्रेनें

cy520520 1 hour(s) ago views 352
  

होली के बाद वापसी के लिए रेलवे ने रेलवे ने चलाईं 2 और स्पेशल ट्रेनें



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। होली के बाद लोगों की वापसी के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने दो और विशेष ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर दी है। जबकि दो ट्रेनों के फेरे बढ़ाए गए हैं। इसमें दादर से गोरखपुर और बलिया के बीच चलने वाली गाड़ियों के फेरे अब अनिश्चित समय के लिए बढ़ा दिए गए हैं।

दादर-गोरखपुर (01027/01028) एक्सप्रेस दादर से हर मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को चलेगी। गोरखपुर से यह सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को रवाना होगी। दादर-बलिया (01025/01026) एक्सप्रेस दादर से हर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। बलिया से वापसी में यह बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी।

वहीं, हुब्बल्लि-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक स्पेशल के जरिए दक्षिण भारत से बिहार आने वालों के लिए गाड़ी संख्या 07315/07316 चलाई जा रही है। हुब्बल्लि से हर बुधवार (चार मार्च से एक अप्रैल) और मुजफ्फरपुर से हर शनिवार (सात मार्च से चार अप्रैल) तक चलेगी। इसका ठहराव पुणे, मनमाड, इटारसी, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय) और दानापुर होते हुए मुजफ्फरपुर आदि में होगा।

वहीं, होली के लिए सोगरिया (कोटा के पास) और दानापुर के बीच गाड़ी संख्या 09803/04 एक विशेष फेरा लगाएगी। सोगरिया से रविवार (एक मार्च) को रात 11:10 बजे चलेगी। वापसी में दानापुर से मंगलवार (तीन मार्च) को रात 01:15 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन गुना, सागर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी और बक्सर के रास्ते चलेगी। इन सभी ट्रेनों में एसी, स्लीपर और जनरल कोच उपलब्ध हैं।   
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163290