search

पहले जदयू अब झामुमो प्रमुख हेमंत सोरेन ने कहा, निकाय चुनाव को तैयार रहें कार्यकर्ता, क्या दलीय होंगे चुनाव?

Chikheang 2026-1-13 08:26:54 views 1152
  

हेमंत सोरेन ने झामुमो कार्यकर्ताओं से चुनाव को तैयार रहने को कहा।



राज्य ब्यूराे, रांची। मुख्यमंत्री सह झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने पार्टी कार्यकर्ताओं से नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयार रहने काे कहा है।

बड़ा सवाल अब भी यही है कि क्या निकाय चुनाव दलीय होंगे? भाजपा के की नेता भी इसकी मांग करते रहे हैं। जदयू भी अपने प्रदेश स्तरीय बैठक में अपने सभी जिला अध्यक्षों से निगम चुनाव लड़ने के इच्छुक पार्टी कार्यकर्ताओं की सूची मांगी है।  

झामुमो प्रमुख व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को रांची के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में राज्य में होनेवाले निकाय चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जानने का यह एक अच्छा अवसर है।

कांके रोड स्थित उनके आवास के सभागार में आयोजित रांची जिला अंतर्गत सभी स्तर के पदाधिकारियों की बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा, संगठन के कार्यों की समीक्षा की गई।
हेमंत के साथ बैठक में थे मौजूद

केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन के साथ-साथ बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय, केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, केंद्रीय सचिव अभिषेक प्रसाद \“पिंटू\“, केंद्रीय सदस्य पवन जेडिया, अश्विनी शर्मा, अंतु तिर्की, समनूर मंसूरी, हेमलाल मेहता, रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम, नयनतारा उरांव, संध्या गुड़िया, सुषमा वरदेवा, अंकिता वर्मा आदि सम्मिलित हुए।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168434