Forgot password?
 Register now
deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

यमुना सफाई पर जोर, पिछली सरकारों पर करारा प्रहार, अमित शाह ने रखी 1816 करोड़ की परियोजनाओं की नींव

LHC0088 2025-10-10 02:06:42 views 814

  

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने योजनाओं का किया लोकार्पण। फोटो : ध्रुव



जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली जल बोर्ड की 1816 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और आधारशिला रखी, जिसमें 80 प्रतिशत यमुना सफाई पर केंद्रित हैं। उन्होंने पूर्व भाजपा नेता विजय कुमार मल्होत्रा को श्रद्धांजलि दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 24 वर्ष की सेवा यात्रा की सराहना की। शाह ने यमुना को आस्था का विषय बताते हुए पूर्व सरकारों के खोखले वादों पर तंज कसा। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने यमुना को स्वच्छ बनाने और दिल्ली को विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
श्रद्धांजलि और पीएम मोदी की सेवायात्रा पर जोर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार मल्होत्रा को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि मल्होत्रा ने जनसंघ की स्थापना से अंतिम क्षण तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा की विचारधारा को जीया।

दिल्ली को आधुनिक बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। शाह ने दो दिन पहले सात अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में 24 वर्ष की सेवा यात्रा पूरी करने का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि मोदी देश के पहले ऐसे नेता हैं जिन्होंने इस तरह से राष्ट्रसेवा की। मोदी ने सुशासन को जमीन पर उतारा, अर्थव्यवस्था को मजबूत किया और भारत को विश्व पटल पर शीर्ष स्थान दिलाने का कार्य किया। उनकी जन्म तिथि पर शुरू हुए सेवा पखवाड़े के समापन पर 1816 करोड़ रुपये की योजनाओं को जनता को समर्पित किया जा रहा है, जिसमें 80 प्रतिशत यमुना सफाई से जुड़ी हैं।
यमुना सफाई के पुराने वादों पर तंज

शाह ने पूर्व सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने यमुना को साफ करने के वादे किए, लेकिन अमल नहीं किया। यमुना में डुबकी लगाने का वादा करने वाले नेता खुद डुबकी नहीं लगाए। प्रवेश वर्मा ने उनके कटआउट को डुबकी लगवाई तो वह बीमार हो गया। उन्होंने डुबकी न लगाई तो दिल्ली की जनता ने उनकी सरकार को यमुना में डुबो दिया।

शाह ने आश्वासन दिया कि यमुना सफाई का कार्य पूरा किया जाएगा। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली बैठक में उन्होंने कहा था कि भ्रष्टाचार रोकने और विज्ञापन खर्च घटाने से मिलने वाली राशि से यमुना साफ हो जाएगी। सात महीनों में ही यमुना में सुधार दिखा। यमुना जहां से निकलती और बहती है, वहां कमल खिलने का प्रतीक है कि सफाई का रास्ता साफ है।
जीएसटी और कचरा प्रबंधन से राहत

गृह मंत्री ने जीएसटी सुधारों का जिक्र करते हुए कहा कि इससे लोगों को इस दीवाली पर डबल लाभ मिलेगा। मध्यमवर्ग और गरीबों के उपयोग की वस्तुओं पर जीएसटी शून्य या पांच प्रतिशत किया गया। इससे पहले 12 लाख तक की वार्षिक आय को आयकर से मुक्त किया गया, जिससे ढाई लाख करोड़ रुपये की बचत हुई।

आपदा सरकार के समय कचरे के पहाड़ 65 मीटर ऊंचे थे। एक जनवरी 2028 तक कचरे का पहाड़ खत्म कर वहां सुंदर पार्क बनाया जाएगा। केजरीवाल सरकार ने आयुष्मान भारत जैसी केंद्र की योजनाओं का लाभ नहीं दिया, लेकिन रेखा गुप्ता सरकार बनते ही इसे लागू कर दिया। मोहल्ला क्लिनिकों में जांच के छोटे उपकरण भी नहीं थे।
घोटालों पर प्रहार और भविष्य की प्रतिबद्धता

शाह ने कहा कि जब रेखा गुप्ता सरकार जनादेश मांगेगी तो एक भी घोटाला नहीं होगा। केजरीवाल सरकार में घोटाले ही घोटाले थे, इसलिए जनता ने उनका घोटाला कर दिया। कांग्रेस सरकार में भी यही हाल था। मोदी सरकार के 11 वर्षों में कोई घोटाला नहीं हुआ।

यमुना को लेकर मोदी का संकल्प राजनीतिक नहीं, बल्कि सभी की आस्था का सम्मान है। दीवाली और छठ पूजा आने वाली है। कांग्रेस और आप ने दिल्ली के विकास में बाधा डाली, लेकिन भाजपा सरकार पांच वर्षों में दिल्ली को विकसित बनाएगी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का संबोधन

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत लक्ष्य को पूरा करने के लिए गृह मंत्री अमित शाह लगातार कार्यरत हैं। वे आधुनिक लौह पुरुष हैं। दिल्ली के विकास योजनाओं को वे हमेशा स्वीकार करते हैं।

यमुना सफाई के लिए 1816 करोड़ की योजनाओं को जनता को समर्पित किया जा रहा है। 15 साल की कांग्रेस और 11 साल की आप सरकार ने यमुना सफाई पर ध्यान नहीं दिया, सिर्फ चुनावी मुद्दा बनाया। प्रधानमंत्री मोदी ने पूरी योजना बनाकर सफाई कार्य को आगे बढ़ाया।

शाह हर माह दिल्ली सरकार और विभागों के साथ बैठक करते हैं। पिछली सरकार के समय केंद्र ने 2000 करोड़ दिए, लेकिन काम नहीं हुआ।
यमुना सफाई की नई रणनीति

गुप्ता ने बताया कि यमुना सफाई के लिए सभी नालों का पानी एसटीपी तक लाकर शुद्ध किया जा रहा है। प्रत्येक नाले का ड्रोन सर्वे किया गया। दिल्ली सरकार के बजट के साथ केंद्र से आर्थिक सहायता मिल रही है। यमुना हमारे लिए राजनीति नहीं, आस्था का विषय है।

यमुना किनारे वर्षों से छठ पूजा पर रोक थी, लेकिन इस बार दोनों तरफ आयोजन होगा और सरकार सहयोग देगी। शाह ने होटल लाइसेंस के लिए पुलिस हस्तक्षेप समाप्त किया। निर्माण कार्यों में पुलिस की भूमिका खत्म की। झुग्गी बस्तियों के लिए पर्याप्त फंड का आश्वासन दिया। केंद्र दिल्ली की समस्याओं के समाधान में सहयोग कर रहा है।
जल मंत्री प्रवेश वर्मा की प्रतिबद्धता

दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि 27 वर्षों तक कांग्रेस और आप सरकारों ने यमुना सफाई के नाम पर घोटाले किए। अब हरसंभव प्रयास से यमुना को साफ किया जाएगा। गृह मंत्री ने जल बोर्ड को एसटीपी क्षमता 1500 एमजीडी करने का आदेश दिया।

वर्तमान में 700 एमजीडी क्षमता है, जिसे तीन साल में 1400 एमजीडी किया जाएगा। नए एसटीपी बनाए जा रहे हैं और पुरानों की क्षमता व गुणवत्ता सुधारी जा रही है। बीओडी को 10 मिलीग्राम प्रति लीटर के मानक पर अपग्रेड किया जा रहा। साहिबी नदी धीरे-धीरे नजफगढ़ नाले में बदल गई थी, अब इसे फिर नदी बनाने का कार्य चल रहा।

पिछली सरकार ने कोई प्रयास नहीं किया। यमुना सफाई रेखा गुप्ता सरकार की प्राथमिकता है, क्योंकि नजफगढ़ नाले से 70 प्रतिशत प्रदूषण आता है। गांवों और कॉलोनियों में सीवर न होने से गंदगी नाले में गिर रही, इसे ठीक किया जा रहा। यमुना को साफ करने से दिल्ली को दो स्वच्छ नदियां मिलेंगी।

यह भी पढ़ें- पुरानी सरकार के चिंटू-मिंटू के पास अब काम नहीं: रेखा गुप्ता; AAP के तंज पर सीएम का करारा जवाब
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Related threads

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

7026

Threads

0

Posts

210K

Credits

Forum Veteran

Credits
21312
Random