दो से तीन दिन मेंं पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंचने की है संभावना। जागरण
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। वातारण की नमी का साथ पाकर धूप ने गर्मी का पारा चढ़ा दिया है। 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहे अधिकतम तापमान को 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचाकर ठंड के मौसम की आहट महसूस कर रहे लोगों को उमस से बेचैन कर दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
लोगोंं को एक बार फिर राहत के लिए वर्षा का इंतजार है। मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय का पूर्वानुमान उनके लिए राहत भरी खबर है। मौसम विज्ञानी के अनुसार वर्षा की वायुमंडलीय परिस्थितियां तैयार हो रही है।
इसका असर दो से तीन मेंं दिखने लगेगा। 26 सितंबर से एक बार फिर वर्षा का क्रम शुरू होगा। वर्षा बहुत ज्यादा तो नहीं होगी लेकिन उमस से राहत देकर ठंड के मौसम की राह आसान जरूर करेगी।
मौसम विज्ञानी ने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर निम्न वायुदाब क्षेत्र बन रहा। दो से तीन दिन में यह झारखंड व बिहार हाेते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंचेगा और गोरखपुर व आसपास के क्षेत्र में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा की वजह बनेगा।
India Vs West Indies, IND vs WI Test Series 2025 Squad, India Squad West Indies Test Series, India Vs West Indies Squad Announcement, India Vs West Indies, India Vs West Indies 2025, India Test Squad 2025, test match india vs west indies, west indies cricket team, india national cricket team, ind vs west indies, 2025, Shubman Gill India Captain, India Vs West Indies, India Squad West Indies Test,India Squad Announcement, India Full Squad, India Squad WI Tour, India National Cricket Team, Shubman
इससे अधिकतम से लेकर न्यूनतम तापमान तक गिरेगा। वर्षा का क्रम थमते ही ठंड के मौसम की आहट मिलने लगेगी। तापमान में निरंतर गिरावट दर्ज होने लगेगी। मंगलवार को गोरखपुर का अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।
यह भी पढ़ें- Gorakhpur Flood Alert: नाव चलाकर बच्चे जा रहे स्कूल, बढ़ रही नदियों के कटान की रफ्तार
अगले दो दिन तक तापमान इसी के आसपास रिकॉर्ड होगा। वर्षा होते ही यह एक फिर 30 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचेगा। 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रिकाॅर्ड हो रहा न्यूनतम तापमान भी 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच सिमटने लगेगा। आर्द्रता अधिक होने की वजह से लोगों रिकाॅर्ड तापमान से कम की गर्मी का अहसास होगा।
मौसम विज्ञानी के अनुसार वर्तमान में धूप को नमी का साथ मिलने से गर्मी का सूचकांक बढ़ा गया है, ऐसे में लोगों को घर से बाहर निकलने पर रिकार्ड तापमान से तीन से चार डिग्री सेल्सियस अधिक की गर्मी का अहसास हो रहा है। |