search

दीपावली के बाद से गायब था युवक, 25 दिन बाद कुएं में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

cy520520 2025-11-19 04:06:38 views 934
  

सांकेतिक तस्वीर।  



जागरण संवाददाता, मथुरा। छाता थाना क्षेत्र के गांव भदावल में 25 दिन से लापता एक युवक का शव मंगलवार शाम को एक कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को निकलवाकर जांच शुरू कर दी है। जनवरी में युवक की पत्नी की वृंदावन के गांव धरौरा में हत्या की गई थी। मायके पक्ष ने पति पर हत्या का आरोप लगाया था। हालांकि पुलिस ने राजफाश कर दोस्त को गिरफ्तार किया था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

छाता थाना क्षेत्र के गांव भदावल निवासी रवि कुमार 24 अक्टूबर से लापता चल रहे थे। पत्नी की मृत्यु के बाद वह अक्सर घर से चले जाते और 15 से 20 दिन बाद वापस लौटते थे। इसको लेकर स्वजन उनकी तलाश नहीं की थी। मंगलवार दोपहर तीन बजे गांव के समीप ही एक कुएं से लोगों को दुर्गंध महसूस हुई।

छाता थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने शव को कब्जे में लिया। कुछ देर बाद इसकी पहचान रवि के रूप में हुई है। स्वजन ने बताया, रवि इसी वर्ष दीपावली के बाद भाई दूज को घर से निकला और फिर वापस नहीं लौटा। थाना प्रभारी ने बताया कि पत्नी की हत्या के बाद से युवक गुमशुम सा रहने लगा था। युवक शराब का भी आदि था।

प्रथमदृष्टया प्रतीत हो रहा है कि शराब के नशे में वह कुएं में गिर गया होगा और उनकी मृत्यु हो गई। फिर भी मामले की जांच की जा रही है।


दोस्त ने गला घोंटकर की थी पत्नी की हत्या

रवि की पत्नी रचना चूड़ियां बेचने का काम करती थी। जनवरी में उनका शव गांव धौरेरा के जंगलों में रेल लाइन किनारे पेड़ के नीचे मिला था। मायके पक्ष ने रवि पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। हालांकि कुछ दिन बाद पुलिस ने मामले का राजफाश करते हुए पति रवि का दोस्त कन्नौज के थाना ताज महमूदपुर निवासी दीपक को गिरफ्तार किया था।

उसके पास से महिला का फोन भी बरामद किया था। इसके बाद पुलिस ने रवि को छोड़ दिया था। पत्नी की हत्या के बाद से रवि गुमशुम रहने लगा था।

  

यह भी पढ़ें- चूने से पनीर बनाकर कर रहा था सप्लाई, मथुरा में ADM ने डेयरी पर लगाया 90 हजार का जुर्माना
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
144836

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com