एक सीन को शूट करने में लगे 20 टेक। फोटो क्रेडिट- एक्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म \“रोजा\“ (Roja) कल्ट क्लासिक फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म का एक सीन शूट करने में हीरोइन के पसीने छूट गए थे। उन्हें एक-दो नहीं बल्कि 20 बार टेक लेने के बाद भी समझ नहीं आ रहा था कि आखिर डायरेक्टर चाहते क्या हैं।
\“रोजा\“ का निर्देशन मणि रत्नम (Mani Ratnam) ने किया था। यह फिल्म न केवल कल्ट साबित हुई, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी सुपरहिट रही थी। फिल्म में मधू, अरविंद स्वामी, पंकज कपूर और नस्सार जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में थे।
20 टेक में शूट हुआ था एक सीन
एक बार लीड हीरोइन मधू (Madhoo) ने फिल्म से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया था। एक इवेंट में एक्ट्रेस ने \“रोजा\“ से जुड़ा ये किस्सा शेयर किया था। उन्होंने कहा था, “अगर आपको याद हो तो एक क्लोजअप है। जब अरविंद स्वामी लड़की देखने आते हैं तो वो रूम में कहते हैं, “मैं इससे नहीं, इससे शादी करूंगा।“ और वो जो क्लोजअप है, वह फिल्म के पहले शॉट्स में से एक था।“
मधू के सीन से खुश नहीं थे डायरेक्टर
एक्ट्रेस मधू ने आगे कहा था, “वो क्लोजअप मेरा सिर्फ उनको देखना था और उसमें 17, 18, 19 और 20 टेक हुए और सर (मणि रत्नम) खुश नहीं हुए थे। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं करूं क्या। फेस तो यही है, आंखें भी यही है। वो क्या चाहते हैं? मुझे वो बात समझ में नहीं आई लेकिन जब दो दिन के बाद समझ आ गया ना कि आखिर डायरेक्टर क्या उम्मीद कर रहे हैं।“
यह भी पढ़ें- जब कैमरे के सामने हीरो ने छुए Madhoo Shah के होंठ, सेट पर हॉरिबल किसिंग सीन को किया याद
Photo Credit - IMDb
मधू ने बताया था कि डायरेक्टर फिल्म \“रोजा\“ में कैसा सीन शूट करना चाहते थे। बकौल एक्ट्रेस, “और पता है कि वह क्या उम्मीद कर रहे थे? मैं कुछ न करूं और हम 90s के हैं, हम बहुत ज्यादा करते थे। वह चाहते थे कि मैं कुछ न करूं। सिर्फ देखूं। वो पकड़ने में मुझे 20 टेक लगे।“
यह भी पढ़ें- Madhoo Shah की छोटी बेटी खूबसूरती में माशाल्लाह, एक्टिंग से कोसों दूर 22 साल की उम्र में ऐसे कमा रहीं पैसा  |