जेल में मिले छह मोबाइल व मादक पदार्थ।
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर। सेंट्रल जेल में प्रतिबंधित सामान की बरामदगी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जेल प्रशासन द्वारा चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान मिले पैकेटों में से छह मोबाइल फोन, छह बीड़ी के बंडल, 99 पुड़िया तंबाकू तथा करीब 210 ग्राम जर्दा बरामद हुआ।
जेल प्रशासन के अनुसार बरामद किया गया सामान पूरी तरह प्रतिबंधित श्रेणी में आता है और इसे किसी भी हालत में जेल परिसर के अंदर लाना कानूनन अपराध है। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि उक्त सामान बाहरी व्यक्तियों द्वारा जेल की दीवार के ऊपर से अंदर फेंका गया होगा।
वहीं, थाना सिटी फिरोजपुर के एसआइ सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि प्रतिबंधित सामान किसने और किस समय जेल परिसर में फेंका।  |