search

हथेली की ये रेखाएं बनाती हैं धनवान, आज ही खुद चेक करें अपना भाग्य

Chikheang 1 hour(s) ago views 486
  

Palmistry: हस्तरेखा से जानें धन योग।



धर्म डेक्स, नई दिल्ली। क्या आपने कभी सोचा है कि कुछ लोग कम मेहनत में भी बहुत ज्यादा सफल हो जाते हैं, जबकि कुछ जीवन भर संघर्ष करते हैं? हस्तरेखा शास्त्र (Palmistry) के अनुसार, हमारे कर्मों और भाग्य का लेखा-जोखा हमारी हथेलियों की लकीरों में होता है। अगर आपकी हथेली में नीचे बताई गई विशेष रेखाएं या चिह्न हैं, तो समझ लीजिए कि आपके जीवन में लक्ष्मी योग प्रबल है।
क्या आपकी हथेली में हैं ये जादुई रेखा? (Do You Have This Magical Line In Your Palm?)

  

Ai Generated Image
साफ भाग्य रेखा

हथेली के बीच में कलाई से शुरू होकर जो रेखा मध्यमा उंगली यानी शनि पर्वत तक जाती है, उसे भाग्य रेखा कहते हैं। अगर यह रेखा बिना कटे-फटे और एकदम साफ है, तो व्यक्ति को विरासत में बहुत सारी संपत्ति मिलती है या वह अपने करियर में बहुत ऊंचा मुकाम हासिल करता है।
धन का त्रिकोण

हस्तरेखा में मनी ट्रायंगल सबसे शुभ माना जाता है। यह भाग्य रेखा, मस्तिष्क रेखा और बुध रेखा के मिलने से बनती है। हथेली के बीचों-बीच बना यह चिन्ह इस बात का प्रतीक है कि आप न केवल पैसा कमाएंगे, बल्कि उसे संभालकर भी रखने में माहिर होंगे। अगर यह त्रिकोण कहीं से खुला न हो, तो पैसा आपके पास टिकता है।
सूर्य रेखा का जादू

अनामिका उंगली के नीचे स्थित सूर्य पर्वत पर अगर कोई सीधी और लंबी रेखा है, तो यह सफलता की गारंटी है। सूर्य रेखा व्यक्ति को समाज में पद, प्रतिष्ठा और धन दिलाती है। ऐसे लोग अक्सर सरकारी नौकरी या बड़े बिजनेस के मालिक बनते हैं।
बुध पर्वत पर खड़ी रेखाएं

छोटी उंगली के नीचे वाले हिस्से को बुध पर्वत कहते हैं। यहां मौजूद 3-4 छोटी खड़ी रेखाएं व्यापारिक सूझबूझ को दिखाती हैं। यह रेखाएं बताती हैं कि व्यक्ति अपनी बुद्धिमानी से अपार धन पाता है।
मछली का चिह्न

हथेली के आखिरी में, कलाई के पास जीवन रेखा पर मछली जैसा चिह्न बनना बहुत शुभ है। इसे केतु पर्वत पर मछली का चिह्न भी कहते हैं। यह अचानक धन लाभ और बुढ़ापे में अपार सुख-समृद्धि का संकेत देता है।

यह भी पढ़ें- Amalaki Ekadashi 2026: इस आरती के बिना अधूरी है आमलकी एकादशी की पूजा, पूरी होती है मनचाही मुराद

यह भी पढ़ें- Amalaki Ekadashi 2026: आमलकी एकादशी तक इन राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, तनाव से भी मिलेगी मुक्ति

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।   
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168249