search

सोते हुए घर का कत्ल: क्या पति ने ही बुझा दी पत्नी और तीन बेटियों की सांसें, या कहानी में छिपा है कोई और सच?

LHC0088 2 hour(s) ago views 750
  

फरार पति व मासूम बच्चे की फाइल फोटो।



जागरण संवाददाता, पटना। दिल्ली के Samaypur Badli इलाके के चंदन पार्क में एक ही परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई।
किराए के कमरे में सो रही महिला और उसकी तीन मासूम बेटियों का गला रेत दिया गया। मृतकों की पहचान अनीता (32), अनुष्का (5), मुस्कान (4) और पल्लवी के रूप में हुई है। घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा है। कमरे के भीतर का दृश्य इतना भयावह था कि पुलिस भी सिहर उठी।आखिर किसने और क्यों इस घर को श्मशान बना दिया?
क्या पति ही बना कातिल?

हत्या का आरोप महिला के पति मुनचुन केवट पर है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस उसे मुख्य संदिग्ध मानकर तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि घटना की रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। प्रारंभिक जांच में बेटे की चाहत को लेकर तनाव की बात भी सामने आई है।

हालांकि पुलिस अवैध संबंध समेत हर एंगल से जांच कर रही है। क्या पारिवारिक कलह इतनी बढ़ गई थी कि खून-खराबे तक पहुंच गई?
सोते समय वार, श्वास नली तक कटी

पुलिस के अनुसार चारों का गला धारदार हथियार से रेता गया। हमला इतना निर्मम था कि उनकी श्वास नली तक कट गई। शक है कि पहले नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया गया।

किसी पड़ोसी ने चीखने की आवाज तक नहीं सुनी। क्राइम और एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। क्या यह पूर्व-नियोजित साजिश थी?
आजादपुर मंडी में सब्जी बेचता था आरोपी

मुनचुन केवट दिल्ली की Azadpur Mandi में सब्जी बेचकर परिवार चलाता था। वह पिछले दो साल से पत्नी और बच्चों के साथ दिल्ली में रह रहा था।

आठ महीने पहले ही पूरा परिवार बिहार से दिल्ली शिफ्ट हुआ था। परिजन बताते हैं कि आमतौर पर दंपती में बड़े झगड़े नहीं होते थे।

फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि पूरा परिवार खत्म हो गया? पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर कई टीमें गठित की हैं।
पटना में गुस्सा, ससुराल में मारपीट

हत्या की खबर मिलते ही मृतका के मायके वाले आक्रोशित हो उठे। पटना के बाढ़ स्थित आरोपी के घर पहुंचकर उन्होंने हंगामा किया।

गुस्साए लोगों ने आरोपी के पिता और भाई के साथ मारपीट की। ग्रामीणों की दखल के बाद स्थिति काबू में आई।

परिजनों का आरोप है कि बेटियों की वजह से प्रताड़ना दी जाती थी। क्या सच सामने आने से पहले ही गांव में न्याय की कोशिश शुरू हो गई?
भाई-भाई में नहीं बनता था

ना आर्थिक रूप में परेशान थे ना किसी तरह की कोई परेशानी थी चार भाई थे किसी को किसी से नहीं बनता था।  
सवालों के घेरे में पूरा घटनाक्रम

मुनचुन के चाचा का कहना है कि असली विवाद की जानकारी किसी को नहीं थी। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि कहीं किसी ने फंसाने की साजिश तो नहीं रची।

माता-पिता गांव में खेती करते हैं, चारों भाई दिल्ली में रहते थे। आरोपी साल में एक-दो बार ही गांव आता था। अब पुलिस की जांच ही सच सामने लाएगी।

लेकिन चार मासूम जिंदगियां और एक मां की मौत—इसका जवाब कौन देगा?

यह भी पढ़ें- पत्नी और तीन बच्चों की गला रेतकर हत्या, चार हत्याओं से कांपी दिल्ली; सनकी पति पटना का रहने वाला   
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166053