search

CBSE स्कूलों में उत्तरपुस्तिका के डिजिटल मूल्यांकन का आज होगा अभ्यास, शिक्षकों को मिलेगी ट्रेनिंग

deltin33 2026-2-26 07:56:32 views 1003
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली को सुचारु बनाने के लिए 26 फरवरी (गुरुवार) को सभी संबद्ध स्कूलों में आन-स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) की मास माक इवैल्यूएशन (मूल्यांकन) अनिवार्य कर दी है।

प्रदेश के नोएडा, लखनऊ और प्रयागराज क्षेत्र के स्कूलों के कक्षा 11 और 12 के शिक्षकों को सुबह 9:15 से 9:45 बजे के बीच स्कूल से ही लाग-इन कर कम से कम एक उत्तरपुस्तिका जांचनी होगी। शिक्षकों को सिस्टम से परिचित कराने के लिए पहले ही लाइव प्रैक्टिस सेशन उपलब्ध कराया जा चुका है।

इसका उद्देश्य सभी शिक्षकों का लाग-इन सुनिश्चित करना, उन्हें सिस्टम का प्रत्यक्ष अनुभव देना और फीडबैक के आधार पर प्लेटफार्म को और बेहतर बनाना है।  

सीबीएसई स्कूल सहोदय कांप्लेक्स की ज्वाइंट सेक्रेटरी व ट्रेनिंग कोआर्डिनेटर डा. प्रेरणा मित्रा के अनुसार स्कूल प्रमुखों के लिए विशेष मानिटरिंग डैशबोर्ड दिया गया है, जिससे वे शिक्षकों का लागिन और कापी जांच की स्थिति देख सकेंगे।

प्रिंसिपल समस्याएं संकलित कर मेल करेंगे। सभी शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित किया गया है। विषयवार वास्तविक मूल्यांकन कार्यक्रम जल्द जारी होगा।   
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131